उदयपुर। जिले के फलासिया थानांतर्गत पीपलबारा गांव में विवाहिता ने पेड पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार संजय पुत्र कडुवा भगोरा निवासी पीपलबारा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी सोनिया भगोरा ने पेड पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर फलासिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड पर बंधे फंदे से नीच उतारा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विवाह समारोह से लापता हुई किशोरी
उदयपुर। जिले के टीडी क्षेत्र में विवाह समारोह से एक सोलह वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई। पुलिस के अनुसार भेरुलाल पुत्र रतना मीणा निवासी आथमणा कोटडा ऋषभदेव ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिगक पुत्री त्रिशला मीणा विवाह समारोह में से अचानक बिना किसी को बताए गायब हो गई। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर किशोरी को तलाशने में जुटी है।
नाबालिग से छेडछाड
उदयपुर। जिले के पाटिया थानांतर्गत नाबालिग के साथ छेडछाड करने के मामले में आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार पीडिता ने राहुल पुत्र दीता खोखरिया निवासी गदुनिया पाटीया के खिलाफ रिपोर्ट दी जिसमें आरोपी द्वारा उसके साथ छेडछाड करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
ई जारी है।
