भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन” पर मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान आयोजित
उदयपुर 04 मार्च विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान एवं जैन इंजीनियर्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. जगमोहन हुमर ('ऑर्डर ऑफ कनाडा') थे, जिन्होंने भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने हाईराइज भवनों के निर्माण में कनाडा के भूकंप संबंधी नियमों पर प्रकाश डाला तथा इनका पूर्ण पालन कैसे सुनिश्चित किया जाए, इसकी गहन चर्चा की। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत कोठारी संस्थान के अध्यक्ष इंजी. आर.के. चतुर ने किया। अध्यक्षता डॉ. के.एल. कोठारी (कुलप्रमुख) ने की। डॉ. के.पी. तलेसरा ने…
