BCI Pinnacle: बीसीआई पिनेकल की ऑफिशियल मीटिंग 9 अक्टूबर को होटल प्राइड में

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल चैप्टर की ओर से ऑफिशियल मीटिंग का आयोजन 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे होटल प्राइड, सेक्टर-3, उदयपुर में किया जाएगा। मीटिंग में सदस्यों के बीच बिजनेस कनेक्शन मजबूत करने, नई बिजनेस अपॉर्च्युनिटी तलाशने और उपयोगी नॉलेज शेयरिंग पर चर्चा होगी।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य बिजनेस कम्युनिटी के सदस्यों को एक मजबूत नेटवर्क उपलब्ध कराने के साथ आपसी सहयोग और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर उपलब्ध कराना है। पिनेकल की ऑफिशियल मीटिंग भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बीसीआई पिनेकल के प्रेसिडेंट सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि मीटिंग में सदस्यों को अपने बिजनेस को बेहतर तरीके से प्रेजेंट करने, नए कॉन्टैक्ट बनाने और आपसी सहयोग के माध्यम से बिजनेस ग्रोथ के अवसर तलाशने का मंच मिलेगा।

बीसीआई पिनेकल के वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस प्रेजेंटर दीपांक भटनागर ने बताया कि श्रीजी इनोवेटर्स द्वारा एआई सर्विलांस, स्मार्ट क्लास, होम एवं ऑफिस ऑटोमेशन तथा ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से वाई-फाई हॉटस्पॉट जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। मीटिंग के दौरान इन सेवाओं और उनके उपयोग के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।

वहीं, बीसीआई पिनेकल के एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं एजुकेशन सेशन के वक्ता दीपक चौधरी द्वारा बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी और उपयोगी विचार साझा किए जाएंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!