उदयपुर, 16 फरवरी। केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया शनिवार 18 फरवरी की रात्रि 8 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करेंगे तथा अगले दिन रविवार सुबह 8 बजे सागवाड़ा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
उदयपुर, 15 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा बुधवार को कोटड़ा क्षेत्र के सघन दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विकास कार्यों, नरेगा साईट्स और अन्य स्थानों का दौरा किया और अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। सरकारी कार्यालयों के देखे हाल: आज सुबह क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले कलक्टर ने कोटड़ा मुख्यालय पर स्थित उपखंड कार्यालय, उपकोष कार्यालय, पंचायत समिति और मेरपुर उप तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर आम जनों को दी जाने वाली सेवाओं और लंबित कार्यों के बारे में जानकारी ली और यहां संधारित होने वाले रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने…
उदयपुर, 15 फरवरी। राष्ट्रीय निगमों के तहत विभिन्न प्रकार के ऋणों के लिये अब 28 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगें। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन वर्ग के व्यक्तियों को निगम कार्यालय से स्वरोजगार हेतु वर्ष 2023-23 में विभिन्न योजनाओं में ऋण देने के लिये आवेदन लिए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि ऋण लेने के इच्छुक आवेदक द्वारा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा निगम वेब पोर्टल पर स्वयं या ई-मित्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।…
उदयपुर, 15 फरवरी। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य मीना बया ने बताया कि यह वेबीनार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार विमर्श के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रभारी डॉ अंजना गौतम ने बताया कि वेबीनार में सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय ,पुणे की प्रोफेसर श्रुति तांबे एवं एमबीएम महाविद्यालय, जोधपुर के प्रोफेसर मिलिंद कुमार शर्मा नई शिक्षा नीति पर अपना व्याख्यान देंगे।
उदयपुर, 15 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के अंतर्गत सामुदायिक वन अधिकार प्रदान करने के कार्य में गति लाने एवं सभी पात्र राजस्व ग्रामों को सामुदायिक वन अधिकार का हक प्रदान करने हेतु 1 मार्च 2023 से 30 जून, 2023 तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त एवं संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि सामुदायिक वन अधिकार के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में…
उदयपुर, 14 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बड़गांव के तहसीलदार सुरेंद्र विश्नोई तथा गिर्वा तहसीलदार नरेंद्र कुमार सोलंकी द्वारा नियमों की अवहेलना करने और गलत तरीके से भूमि के उपयोग करने की स्वीकृतियां जारी करने को गंभीरता से लिया है और दोनों तहसीलदारों को आरोप पत्र जारी किए हैं। जिला कलेक्टर ने बताया कि दोनों तहसीलदारों के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम-17 के अंतर्गत अनुशासनिक जांच कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बड़गांव तहसीलदार सुरेंद्र विश्नोई द्वारा अंबेरी ग्राम में खातेदारी भूमि का समतलीकरण करने हेतु प्राप्त…
उदयपुर 30 जनवरी / मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर शहर कार्यकारिणी की ओर से मीरा मेदपाट भवन के प्रांगण में संभाग स्तरीय समाज के शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह करेलिया ने प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, समारेाह अध्यक्ष डॉ. युवराज सिंह झाला, तेजसिंह बांसी, बालुसिंह कानावत, देहात अध्यक्ष लाल सिंह झाला, लवदेव सिंह कुराबड, केशर सिंह सारंगदेवोत, हंसा भुरावत, कुदन सिंह मुरोली…
उदयपुर, 30 जनवरी। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दिव्यांगों के जीवन सुधार के लिए संतोषी माता मंदिर, इस्लामिआ बाजार में अपने पुराने भवन के नवीनीकरण बाद नव सेवा संकल्पों के साथ लीलावती राठी मानव मंदिर नामक केंद्र शुरू किया।उद्घाटन के मुख्य अतिथि कमल नारायण राठी ,जैन रत्न सुरेंद्र लूणिया, संपतमल कोठारी, संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, रमेश गोयल और टीआरएस के नेता गडेकम श्रीनिवास मौजूद थे। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान 4 जनवरी 2004 से आंध्र प्रदेश के दीन दुखियों और दिव्यांगों को हैदराबाद में ही मदद पहुंचा रहा है। संस्थान ने पुरानी बिल्डिंग…
उदयपुर, 11 जनवरी। जिले में मकर सक्रांति पर्व पर पतंगबाजी हेतु धातु मिश्रित मांझे के प्रयोग से दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को होने वाले जान-माल के नुकसान को रोकने तथा विद्युत संचालन को बाधारहित बनाने की दृष्टि से जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने धातु निर्मित मांझे कर थोक एवं खुदरा बिक्री तथा उपयोग को जिले की सीमाओं में प्रतिबंधित करने के लिए धारा 144 के प्रावधानों को लागू किया है। कलक्टर ने यह आदेश 31 जनवरी तक प्रभावी रहने की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि इस निषेधाज्ञा की अवहेलना या उल्लंघन किए जाने पर…
बैठक में कहा- ‘गाडि़या लोहार समाज के लोगों को पट्टा दें, पर्याप्त रोजगार की व्यवस्था करें’ हाथों-हाथ एक निर्धन महिला को यूआईटी में संविदा पर लगाया कंप्यूटर ऑपरेटर उदयपुर 11 जनवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा घुमंतू जातियों के कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। एक और अभिनव पहल करते हुए न सिर्फ कलेक्टर ने गाडि़या समाज के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई, बल्कि हाथों-हाथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित दिए। यही नहीं, निर्देशों की पालन की समय सीमा भी तय की और रोजगार की आस में आई एक बेहद निर्धन गाडि़या लोहार…