Rajasthan Politics News

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक

उदयपुर, 5 अक्टूबर। पंचायती राज के त्रिस्तरीय चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण संपादन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने निर्वाचन प्रबंधन हेतु गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों और सहायक प्रभारियों की बैठक ली। जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसे पूरी तरह से शांतिपूर्वक, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार सभी विभागों और प्रकोष्ठों ने…
Read More
पंचायती राज चुनाव 2026 उदयपुर नियंत्रण कक्ष स्थापित

पंचायती राज चुनाव 2026 उदयपुर नियंत्रण कक्ष स्थापित

उदयपुर, 5 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर द्वारा संपादित कराए जाने वाले पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों के परीक्षण एवं समय पर निस्तारण तथा सूचनाओं के संकलन एवं सम्प्रेषण के लिए जिला कलेक्ट्रेट में नियंत्रण एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। चुनाव नियंत्रण कक्ष की सहायक प्रभारी रागिनी डामोर ने बताया कि यह प्रकोष्ठ जिला कलेक्टर के कमरा नंबर-219, कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रथम तल में चुनाव समाप्ति तक संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ 24×7 कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0294-2420028 तथा ईमेल आईडी controlroom.udr@gmail.com पर चुनाव से संबंधित…
Read More
पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में रिटर्निंग अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में रिटर्निंग अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

उदयपुर, 5 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, दायित्वों एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की जमीनी कड़ी हैं, इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक अधिकारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि…
Read More
पूर्व मंत्री अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर उदयपुर में कौमी एकता संगोष्ठी का आयोजन

पूर्व मंत्री अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर उदयपुर में कौमी एकता संगोष्ठी का आयोजन

उदयपुर, 05 अक्टूबर 2026 रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एवं सांसद अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि स्मृति दिवस (कौमी एकता संगोष्ठी) के रूप में मनाई गई।  गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि अश्क अली टाक 1985 में फतहपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद मंत्री बने। वे एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी रहे। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उन्हें प्रदेश युवक कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान उन्होंने…
Read More
पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा की बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे सहित 5 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा की बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे सहित 5 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

फतहनगर। नगर पालिका चुनाव 2026 के दौरान पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात जिला संगठन ने पांच नेताओं के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्कर तेली ने आदेश जारी कर पांचों नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली की ओर से जारी पत्र क्रमांक 247, दिनांक 4 अक्टूबर 2026 के अनुसार, संबंधित नेताओं पर नगर पालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत सभापति प्रत्याशी के विरुद्ध कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के…
Read More
error: Content is protected !!