हलवाई व्यापार कल्याण संस्था उदयपुर के कैलेंडर का विमोचन, व शपथग्रहण समारोह महापौर पारस सिंघवी ने दिलाई शपथ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संस्था, उदयपुर की ओर से कृष्णा वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कैलेंडर विमोचन, शपथ ग्रहण एवं दीप प्रज्वलन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में जय प्रकाश बंसल ने कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्था की गतिविधियों एवं संगठनात्मक एकजुटता को आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की गई।

समारोह में उदयपुर महापौर पारस सिंघवी ने उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण के माध्यम से कर्तव्यनिष्ठा, आपसी सहयोग और संस्था के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा महापोर पारस सिंघवी जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, , नारायण चौधरी, देवीलाल गुर्जर एवं संस्था अध्यक्ष हरीश भट्ट रमेश औदिच्य ने किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हरीश भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी संस्थान को सरकार कि तरफ से उचित दर से जमीन दी जाये जहां पर हमारा संस्थान का ओफिस हो एवं सचिव मुकेश वाधवानी सहित संस्था से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक समन्वय, एकता और व्यापारिक समाज के हितों के लिए मिलकर कार्य करने की भावना पर जोर रहा।

कार्यक्रम के अंत में राजकुमार जी सरूप्रिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आयोजन में सहभागिता निभाने वाले अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में डाल चंद गायरी, कालू नाथावत, उदयपुर शहर जिला कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी वेटर एसोसिएशन तथा सेटअप एसोसिएशन का सहयोग रहा। संस्था की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम आपसी सौहार्द, सहयोग एवं संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। संस्थान को एक रखने और सभी को साथ लेकर चलने के लिए देवीलाल गुर्जर ने अपने सुझाव दिये ओर कहा कि हमें सभी को मिलकर हमारे हक के लिए लडना पड़ेगा रमेश औदिच्य ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मिडिया प्रभारी सि पी जोशी ने करते हुए संस्थान के कार्यक्रम कि रुपरेखा पर प्रकाश डाला

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!