उदयपुर जैन समाज

महावीर जैन जागृति परिषद: महापौर पारस सिंघवी और तपस्वियों का आज होगा बहुमान

महावीर जैन जागृति परिषद: महापौर पारस सिंघवी और तपस्वियों का आज होगा बहुमान

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद उपनगरीय परिक्षेत्र हिरण मगरी के तत्वावधान में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं चातुर्मास काल के तपस्वियों का सम्मान-सह-बहुमान समारोह आयोजित किया जाएगा। परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हिम्मतलाल बड़ाला ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार, 6 अक्टूबर को सायं 5रू30 बजे नेमीनाथ जैन मंदिर (नोखा, सेक्टर-3) में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह में उदयपुर के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमान पारसजी सिंघवी तथा पार्षदगण श्री प्रमोदजी सामर, श्री यशवन्तजी आंचलिया एवं किरणजी जैन का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2026 के चातुर्मास काल (वर्षावास) में 8, 11, 15, 21, 30, 31 एवं 76…
Read More
‘जिसे आत्मकल्याण की प्यास, वही संसार से निर्लिप्त’: साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

‘जिसे आत्मकल्याण की प्यास, वही संसार से निर्लिप्त’: साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में सोमवार को आयोजित नियमित प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को आत्मचिंतन, स्वदोष दर्शन और आत्मकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने केवलज्ञान प्राप्त करने के बाद सभी जीवों के प्रति प्रेम और कल्याण की भावना रखी। उनका संदेश था कि प्रत्येक जीव अपनी आत्मदशा का स्वयं मालिक बने। हृदय में आत्मकल्याण की सच्ची प्यास जाग जाए तो व्यक्ति संसार में रहते हुए भी संसार से निर्लिप्त होकर आत्मचेतना को प्राप्त कर सकता है। साध्वीश्री ने कहा कि किसी वस्तु का मूल्य उसकी आवश्यकता और प्यास से तय होता…
Read More
‘जो प्राप्त है उसे पर्याप्त समझें’: उदयपुर में बोले डॉ. राजेन्द्र मुनि व डॉ. सुरेन्द्र मुनि

‘जो प्राप्त है उसे पर्याप्त समझें’: उदयपुर में बोले डॉ. राजेन्द्र मुनि व डॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर। महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा में प्रवचन करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने श्रद्धालुओं को इच्छाओं पर विजय पाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में जो कुछ भी प्राप्त हुआ है अथवा हो रहा है, उसे पर्याप्त मानने वाला व्यक्ति ही सदा सुखी और संपन्न रह सकता है; अन्यथा आशा और अंतहीन इच्छाओं के फेर में इंसान हमेशा दुखी व तनावग्रस्त बना रहता है। उन्होंने आगे कहा कि आज अधिकांश लोगों की समस्या पेट भरने की नहीं, बल्कि पेटी भरने की रह गई है। दो-चार नहीं, बल्कि हजारों पेटियां भरने के बाद भी व्यक्ति को कम ही…
Read More
तपागच्छीय सम्मेलन उदयपुर: आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज बोले- ‘अपनी जड़ों से जुड़े रहें’

तपागच्छीय सम्मेलन उदयपुर: आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज बोले- ‘अपनी जड़ों से जुड़े रहें’

उदयपुर, 4 अक्टूबर। तपागच्छ की उद्गम स्थली उदयपुर के आयड़ जैन तीर्थ में रविवार को आयोजित विशाल तपागच्छीय सम्मेलन में मालव मार्तंड पूज्य आचार्य डॉ. मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज ने तपागच्छीय परंपरा, संगठन और अपनी मूल परंपरा से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के अनुयायी अलग-अलग पंथ, मत, गच्छ और समुदायों में विभाजित हैं, लेकिन सभी का सम्मान करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी परंपरा और गच्छ से दृढ़ता से जुड़े रहना चाहिए। खंडन किसी का नहीं करना है, आलोचना और टीका-टिप्पणी से बचना है, लेकिन अपनी जड़ों और परंपरा को नहीं छोडऩा है। आचार्यश्री ने…
Read More
सम्यक्त्व की राह ही आत्मकल्याण का मार्ग: वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में बोलीं साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

सम्यक्त्व की राह ही आत्मकल्याण का मार्ग: वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में बोलीं साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में शनिवार को नियमित व्याख्यान में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि परमात्मा महावीर के शासन का मूल संदेश वस्तु को जैसी है, वैसी ही समझना और स्वीकार करना है। यही सम्यक्त्व है। उन्होंने कहा कि मिथ्यात्व जीव को संसार में भटकाता है, जबकि सम्यक्त्व जीवन को सही दिशा देता है। आज मनुष्य सांसारिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देता है, लेकिन आत्मकल्याण को भूल जाता है। केवल मिथ्यात्व और सम्यक्त्व का अंतर समझ लिया जाए तो जीवन की दिशा बदल सकती है। अशुभ को छोड़कर शुभ को अपनाएं और अंततः शुभ से आगे…
Read More
स्वार्थ छोड़कर सारथी बनें, प्रेम ही हर समस्या का समाधान: देवेंद्रधाम में बोले डॉ. सुरेंद्र मुनि

स्वार्थ छोड़कर सारथी बनें, प्रेम ही हर समस्या का समाधान: देवेंद्रधाम में बोले डॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर। देवेंद्रधाम में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए जैन संत डॉ. सुरेंद्र मुनि ने कहा कि स्वार्थी व्यक्ति संसार में सर्वत्र अनादर का पात्र बनता है, क्योंकि वह केवल अपने हित तक ही सीमित रहता है। इसके विपरीत सारथी की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति अपने साथ जुड़े सभी लोगों का पूरा ध्यान रखता है। वह परोपकारी प्रवृत्ति का होता है, जो पहले दूसरों को सहारा और अन्न देकर बाद में अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। वर्तमान समय में सारथी कम और स्वार्थी लोगों की संख्या बढ़ने से परिवार, समाज और संघ में बिखराव की स्थिति उत्पन्न हो रही…
Read More
आयड़ जैन तीर्थ में 4 अक्टूबर को देवसूर तपागच्छीय जैन संघ का विराट अधिवेशन

आयड़ जैन तीर्थ में 4 अक्टूबर को देवसूर तपागच्छीय जैन संघ का विराट अधिवेशन

उदयपुर, 1 अक्टूबर। तपागच्छ की उद्गम स्थली उदयपुर के आयड़ जैन तीर्थ में आगामी 4 अक्टूबर रविवार को प्रात: 10 बजे समग्र जैन श्वेतांबर तपागच्छ श्रीसंघ का विराट अधिवेशन आयोजित होगा। आत्म उदयपुरुषा तीर्थ प्रेरक एवं संस्थापक, आनंद मार्गदर्शक डॉ. आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज, जयशिखर निधि आचार्य अचल मुक्ति सागर सूरीश्वर महाराज आदि गुरुभगवंतों की निश्रा में होने वाले इस अधिवेशन को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। सम्मेलन में मध्यप्रदेश, मालवा, मेवाड़, गुजरात, राजस्थान एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के जैन संघों एवं संगठनों के पदाधिकारी, ट्रस्टी, कार्यकर्ता एवं अधिकृत प्रतिनिधि भाग लेंगे। श्री जैन श्वेतांबर महासभा,…
Read More
error: Content is protected !!