अग्रसेन जयंती महोत्सव: उदयपुर में अग्रवाल समाज की प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति, उदयपुर की ओर से भगवान श्री अग्रसेन महाराज की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव के तहत रविवार को सार्वजनिक अग्रवाल धर्मशाला, पारस तिराहा, हिरण मगरी सेक्टर-11 में विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समाज अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि युवा मंडल की ओर से आयोजित कैरम प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में समर्थ गुप्ता प्रथम, विवान तायल द्वितीय और शिवांग तायल तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में अनिल प्रीति प्रथम, परविंदर गुप्ता द्वितीय तथा शोभित तायल तृतीय स्थान पर रहे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में देवांश खेतान प्रथम, निर्गुण गुप्ता द्वितीय और विवान तायल तृतीय रहे। महिला समिति की ओर से आयोजित हिंदी कविता प्रतियोगिता के कक्षा 2 से 5 वर्ग में दर्शील अग्रवाल प्रथम और चाहना ईरान द्वितीय रहे, जबकि कक्षा 6 से 8 वर्ग में देवांश अग्रवाल प्रथम और समर्थ गुप्ता द्वितीय रहे।
इस बार पहली बार डिजिटल कार्टून निर्माण एवं रील निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कक्षा 1 से 5 वर्ग में विवाह अग्रवाल प्रथम और दर्शील अग्रवाल द्वितीय, कक्षा 6 से 8 में रिद्धिमा अग्रवाल प्रथम, जबकि कक्षा 9 से 12 वर्ग में ऋषभ अग्रवाल प्रथम और ऋषिका अग्रवाल द्वितीय रहे।
समाज के सांस्कृतिक सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘अग्रसेन स्टार्टअप’ प्रतियोगिता रही। इसमें आस्था बंसल एवं नलिन बंसल की टीम प्रथम तथा अनन्य गुप्ता की टीम द्वितीय रही।
समाज सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में 300 से अधिक अग्रवाल समाज के बंधुओं, माताओं और बहनों ने भाग लिया। महिला समिति अध्यक्ष रमा मित्तल ने बताया कि दोपहर 2 बजे विवाहित महिलाओं के लिए लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद भोजन प्रसाद तथा दोपहर 3 बजे बंपर हाउजी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष एच.पी. जिंदल सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के संरक्षकगण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में बच्चों की रचनात्मकता, युवाओं का उत्साह और समाजजनों की सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!