udaipur news

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में रिटर्निंग अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में रिटर्निंग अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

उदयपुर, 5 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, दायित्वों एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की जमीनी कड़ी हैं, इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक अधिकारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि…
Read More
पूर्व मंत्री अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर उदयपुर में कौमी एकता संगोष्ठी का आयोजन

पूर्व मंत्री अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर उदयपुर में कौमी एकता संगोष्ठी का आयोजन

उदयपुर, 05 अक्टूबर 2026 रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एवं सांसद अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि स्मृति दिवस (कौमी एकता संगोष्ठी) के रूप में मनाई गई।  गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि अश्क अली टाक 1985 में फतहपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद मंत्री बने। वे एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी रहे। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उन्हें प्रदेश युवक कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान उन्होंने…
Read More
काशी में बोले सांसद डॉ. मन्नालाल रावत: भाजपा ने की जनजाति अधिकारों की रक्षा

काशी में बोले सांसद डॉ. मन्नालाल रावत: भाजपा ने की जनजाति अधिकारों की रक्षा

उदयपुर। उदयपुर सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मन्नालाल रावत ने भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के काशी क्षेत्रीय कार्यालय में उत्तरप्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक ली जिसमें प्रदेश अध्यक्ष इं. विद्याभूषण जी गोंड, पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय गोंड सहित नव गठित कार्यकारी के उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों, युवा साथियों व माता-बहनों ने भाग लिया। वंदेमातरम के साथ शुभारंभ इस बैठक में संगठनात्मक विषय, जनजाति समाज के मुद्दे, जनजातियों के बारे में सोशल मीडिया पर प्रचलित विचार के साथ ही राज्य में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं व…
Read More
पार्श्वनाथ युवा संगठन ने किया महापौर पारस सिंघवी का स्वागत-सम्मान

पार्श्वनाथ युवा संगठन ने किया महापौर पारस सिंघवी का स्वागत-सम्मान

 उदयपुर। अशोक नगर स्थित उदासीन आश्रम के श्री  पार्श्वनाथ  मंदिर से जुड़े श्री पार्श्वनाथ युवा संगठन की ओर से नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। मेवाड़ युवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा संगठन के सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर महापौर पारस सिंघवी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा का अभिनंदन किया। युवा संगठन अध्यक्ष पंकज ठाकुरडिया ने बताया कि संगठन के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र टाया एवं महामंत्री प्रकाश अखावत ने कहा कि पारस सिंघवी के…
Read More
पुरोहितों की मादड़ी में अतिक्रमण से सड़क हुई संकरी: 30 फीट की राह 10 फीट में सिमटी

पुरोहितों की मादड़ी में अतिक्रमण से सड़क हुई संकरी: 30 फीट की राह 10 फीट में सिमटी

 उदयपुर, 5 अक्टूबर। पुरोहितों की मादड़ी रोड नंबर चार में सड़क पर अतिक्रमण के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गाडोलिया लोहार के कुछ लोगों ने सड़क के दोनों ओर चबूतरे, बड़े-बड़े ओटले और टीनशेड बनाकर रास्ते की जगह घेर ली गई है। इससे करीब 30 फीट चौड़ी सड़क अब कई स्थानों पर महज 10 फीट तक रह गई है। कॉलोनीवासी भरत कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क के किनारे रहने वाले गाड़िया लोहार परिवारों द्वारा आवंटित भूमि के अतिरिक्त भी चबूतरे और ओटले बना लिए गए हैं। सडक़ पर…
Read More
होटल फेडरेशन ने नए भूमि राजस्व नियमों का किया स्वागत, सरकार का आभार

होटल फेडरेशन ने नए भूमि राजस्व नियमों का किया स्वागत, सरकार का आभार

राजस्थान सरकार द्वारा जारी Rajasthan Land Revenue (Use of Agricultural Land for Non-Agricultural Purposes in Rural Areas) Rules, 2026 का होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, उदयपुर डिवीजन ने स्वागत करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन ने इसे ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल बताया है। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने जानकारी दी की नए नियमों में Tourism Unit को स्पष्ट कानूनी मान्यता दी गई है। राजस्थान पर्यटन विभाग अथवा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से अनुमोदित पर्यटन इकाइयों के लिए…
Read More
गीत गुंजन समूह का आयोजन: ‘सुहाने गीतों के कारवां’ में गूंजे 5 दशकों के सदाबहार नगमे

गीत गुंजन समूह का आयोजन: ‘सुहाने गीतों के कारवां’ में गूंजे 5 दशकों के सदाबहार नगमे

उदयपुर।05 अक्टूबर 2026 | गीत गुंजन समूह की ओर से आयोजित ‘आज सुहाने गीतों का कारवां’ कार्यक्रम हिरणमगरी स्थित ढाबागिरी रेस्टोरेंट के बैंक्वेट हॉल में सानंद सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह प्रबंधक हिम्मत सिंह सिसोदिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा हॉल सदाबहार गीतों की सुरमयी धुनों से गूंज उठा। 1970 से लेकर 2020 तक के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को संगीत के पांच दशकों की यादों से रूबरू कराया और सभी का मन मोह लिया।…
Read More
तपागच्छीय सम्मेलन उदयपुर: आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज बोले- ‘अपनी जड़ों से जुड़े रहें’

तपागच्छीय सम्मेलन उदयपुर: आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज बोले- ‘अपनी जड़ों से जुड़े रहें’

उदयपुर, 4 अक्टूबर। तपागच्छ की उद्गम स्थली उदयपुर के आयड़ जैन तीर्थ में रविवार को आयोजित विशाल तपागच्छीय सम्मेलन में मालव मार्तंड पूज्य आचार्य डॉ. मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज ने तपागच्छीय परंपरा, संगठन और अपनी मूल परंपरा से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के अनुयायी अलग-अलग पंथ, मत, गच्छ और समुदायों में विभाजित हैं, लेकिन सभी का सम्मान करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी परंपरा और गच्छ से दृढ़ता से जुड़े रहना चाहिए। खंडन किसी का नहीं करना है, आलोचना और टीका-टिप्पणी से बचना है, लेकिन अपनी जड़ों और परंपरा को नहीं छोडऩा है। आचार्यश्री ने…
Read More
वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मुस्कान क्लब ने किया भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मुस्कान क्लब ने किया भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

उदयपुर, ओरिएंटल पैलेस रिज़ॉर्ट के रिवाह हॉल में मुस्कान क्लब द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाते हुए आज एक विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मधु अग्रवाल, डॉ. राजगोपाल राज, नितिन मौलिक, अकबर शाद उदयपुरी, पायल भटनागर, महेश कुमार एवं कविश टंडन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी द्वारा सभी आमंत्रित कवियों, विभिन्न वरिष्ठ नागरिक क्लबों से पधारे प्रतिनिधियों तथा मुस्कान क्लब के सदस्यों के स्वागत से हुआ। उन्होंने सभी कवियों का पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया तथा उन्हें स्मृति-चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पश्चात उपाध्यक्ष के.के. त्रिपाठी…
Read More
स्वदेशी मेला 2026: एमपीयूएटी ने प्रदर्शित की नवीनतम कृषि प्रसंस्करण तकनीकें

स्वदेशी मेला 2026: एमपीयूएटी ने प्रदर्शित की नवीनतम कृषि प्रसंस्करण तकनीकें

उदयपुर, 04 अक्टूबर2026। राजस्थान कृषि महाविद्यालय के खेल मैदान में 2 से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सांसद स्वदेशी मेला-2026’ में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के स्टॉल संख्या 202 पर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, मशरूम उत्पादन तथा फसल कटाई उपरांत तकनीकों का प्रदर्शन किसानों, युवाओं एवं आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एमपीयूएटी के कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों को पहुंचाने एवं कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय…
Read More
error: Content is protected !!