उदयपुर, 5 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर द्वारा संपादित कराए जाने वाले पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों के परीक्षण एवं समय पर निस्तारण तथा सूचनाओं के संकलन एवं सम्प्रेषण के लिए जिला कलेक्ट्रेट में नियंत्रण एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है।
चुनाव नियंत्रण कक्ष की सहायक प्रभारी रागिनी डामोर ने बताया कि यह प्रकोष्ठ जिला कलेक्टर के कमरा नंबर-219, कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रथम तल में चुनाव समाप्ति तक संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ 24×7 कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0294-2420028 तथा ईमेल आईडी controlroom.udr@gmail.com पर चुनाव से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के लिए आमजन सम्पर्क कर सकते हैं।
पंचायती राज चुनाव 2026 उदयपुर नियंत्रण कक्ष स्थापित
