udaipur news

नववर्ष धर्मसभा : प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं. देवकीनंदन ठाकुर का भी मिलेगा सान्निध्य

नववर्ष धर्मसभा : प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं. देवकीनंदन ठाकुर का भी मिलेगा सान्निध्य

उदयपुर, 18 मार्च। भारतीय नववर्ष के स्वागत में 23 मार्च को निकलने वाली विशाल शोभायात्रा और उसके बाद महाराणा भूपाल स्टेडियम में होने वाली धर्मसभा में प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं. देवकीनंदन ठाकुर का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। ठाकुर की सहमति प्राप्त होने के साथ ही अब धर्मसभा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र शास्त्री व कथा मर्मज्ञ देवकीनंदन ठाकुर दोनों का सान्निध्य व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक कपिल चित्तौड़ा ने बताया कि समिति व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले 23 मार्च के विशाल आयोजन में जाने माने कथा मर्मज्ञा देवकीनंदन ठाकुर…
Read More
हिन्दू नववर्ष को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त

हिन्दू नववर्ष को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त

जगह-जगह लगाए गए कार्यपालक मजिस्ट्रेट उदयपुर 18 मार्च। हिन्दू नववर्ष पर 23 मार्च को आयोजित हो रही शोभायात्रा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाएं रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त प्रशासनिक बंदोबस्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट तारा चंद मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार जगदीश मंदिर से देहलीगेट कलश यात्रा के साथ सम्भागीय आयुक्त कार्यालय के उप निदेशक जितेंद्र कुमार पांडे, भूपालपूरा से गांधी ग्राउंड कलश यात्रा के साथ जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, फतह स्कूल से सूरजपोल चौराहा कलश यात्रा के साथ आरएसएमएमएल सीनियर मैनेजर तरु सुराना एवं अतिरिक्त आयुक्त टाडा अनिल शर्मा को कार्यपालक…
Read More
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने शुरू हुआ ‘सेव अ लाइफ’ अभियान

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने शुरू हुआ ‘सेव अ लाइफ’ अभियान

3 घंटे तक लेन प्रबंधन से सुचारू हुआ यातायात उदयपुर 18 मार्च। उदयपुर जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की दृष्टि से संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर जिला प्रशासन, इकॉन गु्रप उदयपुर और पुलिस व परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेव अ लाइफ’ अभियान की गतिविधियां प्रारंभ हो गई है। इसी श्रृंखला में शनिवार को सीएसआर के तहत अभियान चलाने वाली प्रमुख संस्था इकॉन ग्रुप ने ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर की विभिन्न सड़कों पर लेन प्रबंधन की गतिविधियां की और ट्रैफिक को सुचारू किया।…
Read More
कृषक उपहार योजना 2021-22 की लॉटरी 20 को

कृषक उपहार योजना 2021-22 की लॉटरी 20 को

उदयपुर, 17 फरवरी। किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू कृषक उपहार योजना 2021-22 के अंतर्गत उदयपुर खंड की कृषि उपज मंडी समितियों में 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक जारी एक ई-कृषक उपहार कूपनों की लॉटरी खंड स्तरीय गठित कमेटी द्वारा 20 फरवरी को अपराह्न 3.30 बजे डिजीटल माध्यम से कृषि उपज मंडी समिति की मीटिंग आयोजित होगी। यह जानकारी कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय निदेशक संजीव पंड्या ने दी।
Read More
उदयपुर कलक्टर का ‘मिशन कोटड़ा’ ला रहा रंग गांव-गांव पहुंच रहा है ‘गतिमान प्रशासन’ मालवा का चौरा में हुआ शिविर, ग्रामीणों से हाथों-हाथ तैयार करवाए दस्तावेज

उदयपुर कलक्टर का ‘मिशन कोटड़ा’ ला रहा रंग गांव-गांव पहुंच रहा है ‘गतिमान प्रशासन’ मालवा का चौरा में हुआ शिविर, ग्रामीणों से हाथों-हाथ तैयार करवाए दस्तावेज

उदयपुर, 17 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर जिले के दूरस्थ जनजाति बहुल अंचल कोटड़ा के सर्वतोमुखी विकास के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन कोटड़ा’ अंतर्गत राजकीय योजनाओं से अंतिम वंचितों को शत-प्रतिशत जोड़ने व लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत समिति कोटड़ा में गतिमान प्रशासन हाईटेक बस के शिविरों का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन ‘गतिमान प्रशासन’ बस मालवा का चौरा पहुंची जहां पर स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सरकार की विभिन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को हाथों-हाथ तैयार करवाया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष ने बताया…
Read More
स्वच्छ भारत मिशन की प्रभावी क्रियान्वित के लिए जिला परिषद उदयपुर व ट्रस्ट ऑफ पीपुल संस्था के मध्य हुआ एमओयू

स्वच्छ भारत मिशन की प्रभावी क्रियान्वित के लिए जिला परिषद उदयपुर व ट्रस्ट ऑफ पीपुल संस्था के मध्य हुआ एमओयू

उदयपुर, 16 फरवरी। जिला परिषद उदयपुर व ट्रस्ट ऑफ पीपुल संस्था के मध्य गुरुवार को टीओपी के प्रतिनिधि सौरभ अग्निहोत्री एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष के मध्य एमओयू.सम्पादित किया गया। टीओपी संस्था द्वारा चयनित ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन व ओडीएफ प्लस के मापदण्डों को क्रियान्वित करने हेतु स्वयं के संसाधन से पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों के सहायतार्थ विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष ने बताया कि इसके तहत प्रशिक्षित व्यक्तियों की नियुक्ति कर ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक में ठोस कचरा प्रबन्धन हेतु तार्किक समझ उत्पन्न…
Read More
महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारियां जोरो पर

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारियां जोरो पर

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगामी 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारी बैठक प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया के सानिध्य में श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र यज्ञ सेवा समिति, महाशिवरात्री महोत्सव समिति के अन्तर्गत गठित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों व ट्रस्ट की कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आज मंदिर पं्रागण स्थित रूद्राक्ष भवन में आहूत की। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्री पर्व की तैयारियां अंतिम रूप से चल रही है उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों द्वारा दर्शन लाभ लिया जाएगा। इस अवसर पर…
Read More
अब विशेष योग्यजन भी माने जाएंगे बीपीएल के समकक्ष विशेष योग्यजनों को भी मिलेगा बीपीएल संबंधित योजनाओं का लाभ

अब विशेष योग्यजन भी माने जाएंगे बीपीएल के समकक्ष विशेष योग्यजनों को भी मिलेगा बीपीएल संबंधित योजनाओं का लाभ

उदयपुर, 16 फरवरी। जिले में पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त विशेष योग्यजनों को अब बीपीएल माना जाएगा और बीपीएल को मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ मिल पाएंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आदेशानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में पेंशन प्राप्त कर रहे सभी विशेषयोग्यजनों को बीपीएल के समकक्ष माने जाने का निर्णय लिया गया है और राज्य सरकार ने बीपीएल के लिए संचालित सभी योजनाओं में संबंधित विभागों को ऐसे परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय…
Read More
केबिनेट मंत्री मालवीया शनिवार को उदयपुर में

केबिनेट मंत्री मालवीया शनिवार को उदयपुर में

उदयपुर, 16 फरवरी। केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया शनिवार 18 फरवरी की रात्रि 8 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करेंगे तथा अगले दिन रविवार सुबह 8 बजे सागवाड़ा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Read More
जिला कलक्टर रहे कोटड़ा क्षेत्र के दौरे पर

जिला कलक्टर रहे कोटड़ा क्षेत्र के दौरे पर

उदयपुर, 15 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा बुधवार को कोटड़ा क्षेत्र के सघन दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विकास कार्यों, नरेगा साईट्स और अन्य स्थानों का दौरा किया और अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। सरकारी कार्यालयों के देखे हाल: आज सुबह क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले कलक्टर ने कोटड़ा मुख्यालय पर स्थित उपखंड कार्यालय, उपकोष कार्यालय, पंचायत समिति और मेरपुर उप तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर आम जनों को दी जाने वाली सेवाओं और लंबित कार्यों के बारे में जानकारी ली और यहां संधारित होने वाले रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने…
Read More
error: Content is protected !!