udaipur news

क्रोध छोड़कर क्षमा अपनाएं, सहनशक्ति ही सच्ची वीरता: डॉ. सुरेंद्र मुनि

क्रोध छोड़कर क्षमा अपनाएं, सहनशक्ति ही सच्ची वीरता: डॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर 7 अक्टूबर। महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा में डॉ. सुरेंद्र मुनि ने श्रद्धालुओं को क्रोध पर विजय प्राप्त कर जीवन में शांति, क्षमा और सहनशक्ति अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्रोध जीवन के पतन का प्रमुख कारण है। यह व्यक्ति के शरीर और आत्मा को प्रभावित करने के साथ परिवार की खुशियां भी नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि शांत रहना और क्षमा करना कमजोरी नहीं, बल्कि सच्ची वीरता है। प्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि ने कहा कि जीवन में शक्ति से अधिक सहनशक्ति का महत्व है। झुकना और शांति बनाए रखना सज्जन व्यक्ति की पहचान है।…
Read More
उदयपुर: अग्रवाल समाज ने बांटी 200 से अधिक सदस्यों को इमरजेंसी ‘हार्ट किट’

उदयपुर: अग्रवाल समाज ने बांटी 200 से अधिक सदस्यों को इमरजेंसी ‘हार्ट किट’

उदयपुर। भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तहत प्रवासी अग्रवाल समाज समिति, उदयपुर की ओर से रविवार को पारस तिराहे स्थित सार्वजनिक अग्रवाल धर्मशाला के सभागार में हार्ट किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजहित में आयोजित इस पहल के तहत 200 से अधिक अग्रवाल सदस्यों को हार्ट अटैक एवं ब्रेन स्ट्रोक जैसी आपात स्थितियों में चिकित्सकीय सहायता मिलने तक प्राथमिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हार्ट किट वितरित की गई। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान जीवनशैली में शारीरिक सक्रियता की कमी, लगातार बढ़ता तनाव, पर्याप्त नींद का अभाव, उच्च रक्तचाप तथा फास्ट फूड…
Read More
महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने लगाया नि:शुल्क शिविर, 850 छात्राओं की हुई जांच

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने लगाया नि:शुल्क शिविर, 850 छात्राओं की हुई जांच

 उदयपुर, 7 अक्टूबर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा गुरु नानक गल्र्स कॉलेज में विशाल नि:शुल्क हीमोग्लोबिन, नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 850 छात्राओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की टीम द्वारा हीमोग्लोबिन जांच की गई। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुष्का झोटा के द्वारा दांतों की निशुल्क जांच की गई। इसी प्रकार एएसजी हॉस्पिटल के मार्केटिंग प्रबंधक श्री प्रताप सिंह के सहयोग से उनकी टीम ने नेत्र जांच की तथा आवश्यक परामर्श दिया। अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया…
Read More
उदयपुर: मांडवा पुलिस और DST का बड़ा ऑपरेशन, 11 क्विंटल गांजा-भांग की खेती नष्ट

उदयपुर: मांडवा पुलिस और DST का बड़ा ऑपरेशन, 11 क्विंटल गांजा-भांग की खेती नष्ट

थाना मांडवा: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के कुशल निर्देशन में उदयपुर पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वालों के खिलाफ एक बेहद बड़ा और सफल ऑपरेशन चलाया है। श्री मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री डूंगर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा के निकट सुपरविजन में श्री मूंगलाराम थानाधिकारी, मांडवा व श्री चंद्रभान सिंह पु.नि. प्रभारी DST के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर मांडवा थाना क्षेत्र के मौजा साडी के बेहद दुर्गम पहाड़ी इलाकों में तड़के एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। संयुक्त टीम ने नदी फला साडी…
Read More
भारतीय जैन संघटना उदयपुर का 100 सदस्यीय दल जैसलमेर-जोधपुर यात्रा कर लौटा

भारतीय जैन संघटना उदयपुर का 100 सदस्यीय दल जैसलमेर-जोधपुर यात्रा कर लौटा

 उदयपुर, 06 अक्टूबर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर का 100 सदस्यों का यात्रा दल मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में सांस्कृतिक एवं पर्यटन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जैसलमेर, जोधपुर की तीन दिवसीय सफल यात्रा पूर्ण उदयपुर पहुंचा। मुख्य संरक्षक फत्तावत ने बताया कि तीन दिवसीय यह यात्रा सफल एवं प्रेरणादायिक रही। यह अनुभव सभी सदस्यों के लिए सांस्कृतिक एवं पयर्टन की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध हुआ। उदयपुर से गए दल ने जैसलमेर की सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन धरोहर के सम्बन्ध में चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली। बीजेएस उदयपुर एवं जोधपुर के सदस्यों ने आपस में एक-दूसरे…
Read More
‘इंडियाज आइकॉनिक स्टार सीजन-2’: उदयपुर में बिखरा फैशन और हुनर का जलवा

‘इंडियाज आइकॉनिक स्टार सीजन-2’: उदयपुर में बिखरा फैशन और हुनर का जलवा

उदयपुर। शहर के अटल सभागार में आर प्रोडक्शन हाउस की ओर से ‘इंडियाज आइकॉनिक स्टार सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, मॉडलिंग, ग्लैमर और प्रतिभा से सजे इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु एवं वर्गों के प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। शो के ऑनर रिदम पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में चार श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया। मिस श्रेणी में आलिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। पूजा प्रथम उपविजेता और करिश्मा द्वितीय उपविजेता रहीं। मिस्टर श्रेणी में नक्ष विजेता…
Read More
76 उपवास के तपस्वी अजय दक व 149 तपस्वियों का सम्मान, महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन

76 उपवास के तपस्वी अजय दक व 149 तपस्वियों का सम्मान, महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन

उदयपुर। हिरण मगरी उपनगरीय परिक्षेत्रीय सकल जैन समाज के संगठन महावीर जैन जागृति परिषद के तत्वावधान में सोमवार को हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित श्री नेमीनाथ जैन मंदिर में भव्य अभिनंदन एवं तपस्वीजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एक ओर नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी सहित जैन समाज के जनप्रतिनिधियों का नागरिक अभिनंदन किया गया, वहीं दूसरी ओर चातुर्मास के दौरान कठिन तप-साधना करने वाले 149 तपस्वियों का सम्मान कर उनकी साधना की अनुमोदना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण महिला प्रकोष्ठ द्वारा मंगलाचरण की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद परिषद अध्यक्ष डॉ. हिम्मतलाल वया एवं महिला मंडल…
Read More
विश्व शिक्षक दिवस: शान्तिपीठ में परिचर्चा, ‘सकारात्मक समाज के निर्माण में शिक्षक अग्रणी’

विश्व शिक्षक दिवस: शान्तिपीठ में परिचर्चा, ‘सकारात्मक समाज के निर्माण में शिक्षक अग्रणी’

उदयपुर, 06 अक्टूबर। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शान्तिपीठ संस्थान द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान शताब्दी को उल्लास की शताब्दी बनाना है तो शिक्षकों को निःसंकोच आगे आना होगा और समाज की उनसे अपेक्षाओं को पूरा करने का बीड़ा उठाना होगा। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू ने कहा कि शिक्षक ऐसा कुछ कर जाए कि शताब्दियां पढ़ें और कई पीढ़ियां आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जीवन एक है, लेकिन उसके आयाम अनेक हैं और हर आयाम सभी के…
Read More
चित्तौड़गढ़ के किसानों ने जाना एकीकृत कृषि प्रणाली व प्रसंस्करण का महत्व, MPUAT में प्रशिक्षण संपन्न

चित्तौड़गढ़ के किसानों ने जाना एकीकृत कृषि प्रणाली व प्रसंस्करण का महत्व, MPUAT में प्रशिक्षण संपन्न

उदयपुर, 06 अक्टूबर 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय स्थित हाईटेक यूनिट में डीएसटी प्रायोजित परियोजना के अंतर्गत एकीकृत कृषि प्रणाली, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण एवं ग्रेडिंग विषय पर आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं विभागाध्यक्ष, उद्यानिकी विभाग, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, डॉ. कपिल देव आमेटा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं विभिन्न गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. आमेटा ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों की आय एवं कृषि की स्थिरता बढ़ाने के लिए केवल एक फसल पर निर्भर रहने के बजाय…
Read More
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: 125 लीटर स्प्रिट जब्त, भट्टियां नष्ट

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: 125 लीटर स्प्रिट जब्त, भट्टियां नष्ट

 उदयपुर, 6 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। पंचायती राज चुनावों की आचार संहिता के तहत उदयपुर के आबकारी थाना क्षेत्र मावली के ग्राम बड़ोदिया में एक फार्म हाउस पर दबिश देकर 125 लीटर स्प्रिट 200 लीटर के ड्रम में बरामद किया गया। आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में उपायुक्त निरोधक दल उदयपुर…
Read More
error: Content is protected !!