उदयपुर समाचार

उदयपुर जार ने किया वरिष्ठ कलम प्रहरियों का सम्मान, हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे

उदयपुर जार ने किया वरिष्ठ कलम प्रहरियों का सम्मान, हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे

उदयपुर, 31 मई। पत्रकारिता महज घटना की सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, एक विचार है, एक मंथन है। न्याय, शुचिता, सुराज, सुसंस्कृत समाज के निर्माण के लिए पत्रकार की भी उतनी ही भूमिका है जितनी समाजसुधारकों, विचारकों, संतों आदि की होती है। इस दिशा में कार्य करने वाले संत भी उस समय के पत्रकार ही कहे जाएंगे, जब उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को सुधारने के लिए जागरूकता के आंदोलन खड़े किए। और महर्षि दयानंद सरस्वती जैसी महान विभूति भी उस समय की स्थितियों में समाज को जागरूक करने वाले एक पत्रकार कहे जाने…
Read More
वंदे गंगा अभियान: फतहसागर की पाल पर निकली साइकिल रैली, युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

वंदे गंगा अभियान: फतहसागर की पाल पर निकली साइकिल रैली, युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

उदयपुर, 31 मई। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत रविवार को फतहसागर की पाल पर जन-जागरूकता हेतु भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेलकूद केंद्र, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरमा राम रहे। जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन संबंधी जानकारी दी। अतिथियों ने जल संरक्षण…
Read More
प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा ने नांदेश्वर तालाब पर किया जलपूजन, दिलाई जल संरक्षण की शपथ

प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा ने नांदेश्वर तालाब पर किया जलपूजन, दिलाई जल संरक्षण की शपथ

उदयपुर, 28 मई। राजस्व मंत्री और उदयपुर जिले के प्रभारी श्री हेमन्त मीणा ने गुरुवार को गिर्वा ब्लॉक के चैकड़िया पंचायत मुख्यालय पर आयोजित वंदे गंगा अभियान के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सुरम्य पहाड़ियों के बीच स्थित ऐतिहासिक नांदेश्वर तालाब के पवित्र जल का विधि-विधान से पूजन किया। इसी तालाब से नांदेश्वर चैनल के माध्यम से बारिश का पानी ऐतिहासिक पीछोला झील में आता है। जल पूजन के पश्चात ग्रामीण महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए एक भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे उत्साह…
Read More
राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 लाख लीटर से अधिक वॉश नष्ट

राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 लाख लीटर से अधिक वॉश नष्ट

उदयपुर, 28 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए। 1951 अभियोग दर्ज, 894 हुए गिरफ्तार आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 27 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1951 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 18 लाख 72 हजार 909 रूपए…
Read More
फतहनगर में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, दिखा अनुशासन और राष्ट्रभावना

फतहनगर में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, दिखा अनुशासन और राष्ट्रभावना

फतहनगर। नगर में संचालित संघ शिक्षा वर्ग के अंतर्गत गुरुवार को स्वयंसेवकों द्वारा भव्य एवं अनुशासित पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान पूरे शहर में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। शाम करीब 6:45 बजे विद्या निकेतन विद्यालय परिसर से पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अपने अनुशासन और संगठन शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह संचलन प्रताप चौराहा, शिव मंदिर, दांत माता मंदिर, सरदार पटेल स्टेडियम, हिमाड़िया बावजी, चंगेड़ी रोड, पुराना बाजार, कॉलेज रोड, कृषि मंडी, रोडवेज बस स्टैंड, सब्जी…
Read More
युवाओं को नशे से बचाने आगे आया समाज, शिक्षण संस्थानों के बाहर खिंचेगी “लक्ष्मण रेखा”

युवाओं को नशे से बचाने आगे आया समाज, शिक्षण संस्थानों के बाहर खिंचेगी “लक्ष्मण रेखा”

युवाओं को नशे से बचाने आगे आया समाज, शिक्षण संस्थानों के बाहर खिंचेगी “लक्ष्मण रेखा” उदयपुर। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा महाराणा प्रताप एग्रो क्लासेस में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोग्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरपत सिंह चैहान ने कहा…
Read More
सांसद डॉ रावत ने कहा-मार्बल मंडी के लिए जिले में 50 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित हो

सांसद डॉ रावत ने कहा-मार्बल मंडी के लिए जिले में 50 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित हो

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने यूडीए में सम्मिलित पंचायतों का समुचित विकास करने तथा पंचायतों में पूर्व से निर्मित होमस्टे के विरुद्ध यूडीए द्वारा कार्रवाई नहीं करने का मुद्दा उठाया। साथ ही डॉ रावत ने मार्बल मंडी के लिए जिले में 50 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित करने को लेकर भी अपना मुद्दा रखा। सांसद डॉ रावत ने मंगलवार को हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में इन मुद्दों को रखा। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने…
Read More
अपनों के दुख में सहभागी बना राजस्थान होटलियर क्लब, परिवार को दिया आर्थिक संबल

अपनों के दुख में सहभागी बना राजस्थान होटलियर क्लब, परिवार को दिया आर्थिक संबल

उदयपुर। समाज में संवेदनशीलता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए राजस्थान होटलियर क्लब (आरएचसी) ने मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। हाॅली मोन्ट होटल के ट्रेनिंग मैनेजर मुकेश पाठक के असामयिक निधन के बाद क्लब ने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर सामाजिक सरोकार निभाया। स्वर्गीय मुकेश पाठक के निधन से होटल इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्हें एक कर्मठ, विनम्र एवं समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है। उनके जाने से होटल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुखद परिस्थिति में राजस्थान होटलियर क्लब ने शोकाकुल परिवार के प्रति…
Read More
रीको फायर स्टेशन के सहयोग से विद्यालय में फायर ड्रिल आयोजित

रीको फायर स्टेशन के सहयोग से विद्यालय में फायर ड्रिल आयोजित

उदयपुर.रीको फायर स्टेशन के सहयोग से विद्यालय परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन फायर स्टेशन इंचार्ज प्रभुदास के नेतृत्व में फायर विभाग की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या गरिमा भाटी, निदेशक अरुण मांडोत एवं प्रशासक संदीप डे विशेष रूप से उपस्थित रहे। फायर ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता एवं समझदारी से कार्य करने के बारे में जानकारी दी गई। फायर टीम ने गैस सिलेंडर, विद्युत शॉर्ट सर्किट एवं अन्य कारणों…
Read More
दंभ का त्याग और अनन्य शरणागति ही भगवत्प्राप्ति का साधन : रासेश्वरी देवी जी, नौ दिवसीय भागवत कथा का भव्य विश्राम

दंभ का त्याग और अनन्य शरणागति ही भगवत्प्राप्ति का साधन : रासेश्वरी देवी जी, नौ दिवसीय भागवत कथा का भव्य विश्राम

उदयपुर. 25 मई. झीलों की नगरी उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-13 स्थित 'आशीष वाटिका' के पावन प्रांगण में पिछले नौ दिनों से बह रही अध्यात्म की ज्ञान गंगा का आज अत्यंत भव्य और भावपूर्ण समापन हुआ। ब्रज गोपिका सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित "पंचम वेद श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य" महोत्सव के अंतिम दिवस पर पूजनीया रासेश्वरी देवी जी की दिव्य वाणी ने पांडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को भक्ति के सर्वोच्च शिखर का दर्शन कराया। अंतिम सत्र का शुभारंभ शंखध्वनि, वेदमंत्रों के सस्वर पाठ और सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दिव्य मंच से 'भक्ति के वास्तविक स्वरूप' की…
Read More
error: Content is protected !!