राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 लाख लीटर से अधिक वॉश नष्ट
उदयपुर, 28 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए। 1951 अभियोग दर्ज, 894 हुए गिरफ्तार आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 27 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1951 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 18 लाख 72 हजार 909 रूपए…
