पर्यावरण संरक्षण

पर्यावरण बचाने का संकल्पः अणुव्रत समिति की महिलाओं ने संभाली जागरूकता की कमान

पर्यावरण बचाने का संकल्पः अणुव्रत समिति की महिलाओं ने संभाली जागरूकता की कमान

उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से अणुव्रत समिति उदयपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आमजन को एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने कहा कि बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह बिजली की बचत और ऊर्जा संरक्षण के प्रति सजग बने।…
Read More
झीलों के प्रति दृष्टिकोण को प्लेजर सेंट्रिक नहीं, प्रेयर सेंट्रिक बनाना होगा : झील संरक्षण संवाद

झीलों के प्रति दृष्टिकोण को प्लेजर सेंट्रिक नहीं, प्रेयर सेंट्रिक बनाना होगा : झील संरक्षण संवाद

उदयपुर, 31 मई, झीलें हमारी  सामाजिक,  सांस्कृतिक, पारिस्थितिक और आध्यात्मिक पहचान है।   लेकिन  आज यह  मूल  पहचान खतरे में है। यह चिंता रविवार को मांजी  मंदिर घाट पर हुए संवाद में व्यक्त की गई। संवाद में झील विशेषज्ञ डॉ अनिल मेहता ने कहा कि  झीलों को सदियों से संस्कृति, प्रकृति  और प्रगति के  संगम के रूप में देखा गया है। उनके किनारे व  घाट  सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों  के केंद्र बने। झीलें जैव विविधता के  पोषण का आधार बनी।  लेकिन झीलों, तालाबों  के प्रति दृष्टिकोण को प्रेयर सेंट्रिक के बजाय केवल और केवल प्लेज़र  सेंट्रिक कर देने से झीलें व …
Read More
वंदे गंगा अभियान: फतहसागर की पाल पर निकली साइकिल रैली, युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

वंदे गंगा अभियान: फतहसागर की पाल पर निकली साइकिल रैली, युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

उदयपुर, 31 मई। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत रविवार को फतहसागर की पाल पर जन-जागरूकता हेतु भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेलकूद केंद्र, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरमा राम रहे। जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन संबंधी जानकारी दी। अतिथियों ने जल संरक्षण…
Read More
मन की बात कार्यक्रम को विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

मन की बात कार्यक्रम को विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

भीलवाड़ा 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 134 वें एपिसोड को भीलवाड़ा विधायक  अशोक कुमार कोठारी ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर विधायक कोठारी ने कहा कि "मन की बात" कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों, जनभागीदारी आधारित अभियानों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रेरक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार देशवासियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण,…
Read More
गंगा दशहरा पर उदयपुर में नदी संवाद, जल संरक्षण पर जोर

गंगा दशहरा पर उदयपुर में नदी संवाद, जल संरक्षण पर जोर

उदयपुर, 24 मई , गंगा दशहरा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और जल-विज्ञान का एक गहरा सांस्कृतिक संदेश है। यह दिवस  नदियों की स्वच्छता, पहाड़ों,  वनों ,  झीलों, तालाबों, बावड़ियों के  संरक्षण का संकल्प दिवस है। यह विचार गंगा दशहरा की पूर्व  संध्या पर आयोजित  नदी संवाद में व्यक्त किए । मुख्य वक्ता विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने कहा कि  गंगा दशहरा भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जिसमें आस्था, प्रकृति और विज्ञान का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है।  नदियां  केवल जलधाराए नहीं, बल्कि जंगल, पहाड़, वर्षा, मिट्टी और मानव सभ्यता का समग्र  पारिस्थितिक,…
Read More
उदयपुर में 25 मई से शुरू होगा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान

उदयपुर में 25 मई से शुरू होगा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - 2026जल संरक्षण के प्रति जनजागृति के महाभियान का शुभारंभ सोमवार को दूधतलाई पर होगा जिला स्तरीय आयोजन उदयपुर, 24 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आमजन को जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा जल संचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार दूसरे वर्ष “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” आयोजित किया जा रहा है। जल संरक्षण के प्रति जनजागृति के इस महाभियान का आगाज गंगा दशमी के अवसर पर 25 मई को राज्य, जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर भव्य रूप से होगा। अभियान को लेकर सभी तैयारियां…
Read More
error: Content is protected !!