बांसवाड़ा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री पीताम्बरा आश्रम में बहुआयामी आध्यात्मिक उत्सव
भक्ति, ध्यान एवं भजनों के त्रिवेणी माधुर्य से झरता रहा आत्म आनन्द का महाप्रपात बांसवाड़ा, 04 सितम्बर/श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री पीताम्बरा आश्रम में आयोजित बहुआयामी आध्यात्मिक उत्सव ने ज्ञान, ध्यान एवं भजन माधुर्य की धाराओं भरा प्रपात झराते हुए आनन्द और सुकून से नहला दिया। आर्ट ऑफ लिविंग बांसवाड़ा चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य एवं दिव्य उत्सव में गुरुवार देर रात तक भक्ति, ध्यान एवं संगीत के इस अनूठे त्रिवेणी संगम में भक्ति लहरियों में डूबते-उतराते हुए शहर के साधकों एवं श्रद्धालुओं के समूह मंत्र मुग्ध हो उठे। भक्ति और संगीत से सराबोर सांस्कृतिक संध्या-उत्सव की शुरुआत ज्ञान और ध्यान…
