सड़क सुरक्षा हेतु गंभीर और संवेदनशील जिला प्रशासन
सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में कलेक्टर अग्रवाल ने जाम, ब्लैकस्पॉट और अतिक्रमण संबंधी दिए निर्देश उदयपुर, 21 जुलाई। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अग्रवाल ने उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे पेंसिल डिवाइडर एवं अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की गति बढ़ाने तथा उनकी…
