एआई कार्यशाला में कैट विमेन विंग की महिलाओं ने सीखी व्यवसाय प्रचार की आधुनिक तकनीकें
- कैट विमेन विंग उदयपुर ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, 150 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग उदयपुर, 4 सितम्बर। कैट विमेन विंग उदयपुर की 22वीं सामान्य बैठक का आयोजन होटल रीजेंटा सेंट्रल, उदयपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में आधुनिक तकनीक, व्यवसायिक विकास, महिला सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति आदि विषय पर संवाद किया गया। कैट की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय संयोजक कैट राष्ट्रीय महिला विंग एवं कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञ भास्कर दि गर्ग एवं सिद्धार्थ पांडे…
