उदयपुर महिला टीम चौमू में महिला पतंजलि योग समिति का प्रांतीय महिला महासम्मेलन में भाग लेकर लौटी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर, 22 सितंबर 2026। महिला पतंजलि योग समिति का प्रांतीय महिला महासम्मेलन रविवार को राजविलास गार्डन, चौमू में आयोजित किया गया। सम्मेलन हरिद्वार से पधारीं महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केंद्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया दीदी के सान्निध्य तथा राज्य प्रभारी डॉ. सरिता गुर्जर के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उदयपुर से महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती तारा दीदी, जिला प्रभारी श्रीमती मंजुला शर्मा, महामंत्री श्रीमती पुष्पा लोढ़ा, संगठन मंत्री श्रीमती मीना शर्मा, तहसील प्रभारी रानी दीदी, डिम्पल जी, ग्रामीण जिला प्रभारी श्री नेत्रपाल सिंह तथा गौतम जी सहित राजस्थान के 35 जिलों से लगभग 1,000 बहनों ने भाग लिया।
मीडिया समन्वयक प्रो विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को पूज्य स्वामी जी ने दिल्ली से ऑनलाइन जुड़कर आशीर्वाद प्रदान किया। साध्वी देवप्रिया दीदी ने संगठन की मजबूती, विस्तार तथा आगामी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। राज्य प्रभारी डॉ. सरिता दीदी ने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की सामाजिक भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर श्रीमती तारा दीदी, श्रीमती मंजुला शर्मा तथा उनकी टीम की ओर से कार्यक्रम के सहयोग हेतु डॉ. सरिता दीदी को 11,000 रुपये की राशि सप्रेम भेंट की गई। इस सहयोग में श्रीमती मीना जी, श्रीमती पुष्पा लोढ़ा, श्रीमती कमलेश गुप्ता, श्रीमती पूर्णिमा जी, श्रीमती आनंदी जी, श्रीमती उमा जी, श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती कमलेश श्रीवास्तव, श्रीमती सुषमा जी, श्रीमती रतन जी, श्रीमती अनीता जी, श्रीमती रंजना जी, श्रीमती मंजू जी, श्रीमती रानी सिंह, श्रीमती कमलेश कावड़िया सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
सम्मेलन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, योग एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा महिला सशक्तीकरण से जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं शानदार रहा। सम्मेलन से लौटते समय सभी सदस्यों ने खाटू श्याम जी के दर्शन किए, जिससे श्रद्धालुओं का मन भक्तिभाव और आनंद से भर गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!