नैतिक साहस बढ़ाओ, आत्महत्या से मुंह मोड़ो
-महिला समाज ने किया आत्महत्या के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संकल्प उदयपुर, 22 जुलाई। आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। धैर्य और साहस से हर मुश्किल का पार पाया जा सकता है। यह बात महिला समाज सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती माया कुम्भट ने यहां मुरली मनोहर मंदिर में ‘नैतिक साहस बढ़ाओ, आत्महत्या से मुंह मोड़ो’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने महर्षि रमण की एक गांव के अध्यापक की कहानी सुनाते हुए कहा कि भगवान द्वारा किए गए मानव जीवन का पूरा उपयोग करना चाहिए। आत्महत्या करना किसी भी परेशानी का हल नहीं है। उन्होंने वीर शिरोमणि…
