कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आएंगे
उदयपुर। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी बांसवाड़ा आएंगे। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन खरगे भी बांसवाड़ा आएंगे। उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगे।
राहुल गांधी और खरगे की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, जनजाति विकास राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामणिया, प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने गोविंद गुरु कॉलेज के सामने स्थित खेल स्टेडियम का जायजा लिया एवं तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
जल संसाधन मंत्री मालवीया ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से संदेश प्राप्त हुआ है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बांसवाड़ा का द्वारा प्रस्तावित है। राहुल गांधी कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे,आदिवासी दिवस के दिन उदयपुर डूंगरपुर प्रतापगढ़ के आदिवासी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे और प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को राहुल गांधी आएंगे बांसवाड़ा, जनसभा को करेंगे संबोधित
