उदयपुर के महावीर हनुमान मंदिर में 1100 किलो फलों से सजा मनोरथ

उदयपुर के महावीर हनुमान मंदिर में फलों से सजा बालाजी मनोरथ

उदयपुर। शहर के आयड महासतिया धूलकोट स्थित श्री महावीर हनुमान मंदिर में फल मनोरथ महोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ। मंदिर में श्री बालाजी को 11 क्विंटल ऋतु फल आम, केला, तरबूज, खरबूजा, लीची, पपीता, अनार, चीकू, जामुन और सेव आदि अर्पित किए गए। ट्रस्ट अध्यक्ष हरीश वर्मा ने बताया कि महोत्सव के दर्शन के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आरती के बाद सभी फलों का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। महामंत्री सीए सीपी बंसल ने बताया कि आरती के बाद संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हुआ। आयोजन समिति के गोपाल कुष्ण दशोरा, शोभालाल मेनारिया, जगदीश जोशी, सुनील लूणावत, तेज राम, केवलराम आदि सदस्यों ने सेवाएं दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!