इंटरनेशनल चेस डे पर प्रतियोगिता
उदयपुर। इंडियन शतरंज स्कूल के तत्वाधान में आईसीआईसीआई शतरंज फाउंडेशन के तहत सेंट एंथनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता गुरुवार को, आंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर इंडियन शतरंज स्कूल के प्रमुख और संस्थापक प्रफुल ज़वेरी द्वारा संचालित एक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न उम्र समूहों के बच्चों ने सफलता के साथ पूरा किया। इसके कोऑर्डिनेटर और सदस्य राजस्थान शतरंज संग व सदस्य चेस इन स्कूल ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के विकास साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आईसीआईसीआई शतरंज फाउंडेशन द्वारा चयनित 100 प्रतिभागियों ने अपनी शतरंज दक्षता का प्रदर्शन किया वह प्रतियोगिता में प्रथम 10 स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को प्रत्येक ग्रुप में पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य विलियम डिसूज़ा ने इस प्रतियोगिता के उद्घाटन को सम्बोधित करते हुए उम्र समूहों के अनुसार बोर्ड पर प्रथम चाल चलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर नीलेश कुमावत ने प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहा ग्रुप A (कक्षा 1 से 4 तक) मैं प्रियांशु नायक,ऋषित जैन, रुद्रांश भारद्वाज, सियांश कोठारी, ,वंशदित्य सिंघ राठौड़,दीर्घ जैन,सुमन शेखर पानिग्रही,ब्रिगु पटेल,हार्दिक बलानी व रुद्रांश गुंड प्रथम 10 स्थान पर रहे इसी प्रकार ग्रुप B (कक्षा 5 और उससे ऊपर) मैं अर्णव भट्ट,अनिरुद्ध साहू,धैर्य जैन,योगराज सिंह शक्तावत,नील भारड़िया,परम वधवानी,हिमांश चौबिसा,प्रखर माली,प्रीतराज सिंघ व जैन प्रथम 10 स्थान पर रहे इसी प्रकार ग्रुप C गर्ल्स (कक्षा 1 से 4 तक) मैं पावनी भामोतड़ा,कविशा भटनागर,नवधा जोशी,कनिष्का खरड़ी,दिवान्या पानेरी,कनिष्का पाल,गर्विता मेघनानी,धृति जैन व अरिका सोनी इसी प्रकार ग्रुप C गर्ल्स (कक्षा 5 और उससे ऊपर) मैं चार्वी महेश्वरी,किंजल जैन,परिधि लोधा,प्रतिष्ठा जरोली,लक्ष्या जोशी,किंजल भवसर,विद्हि व्यास,चार्वी भटनागर,अवनि गुप्ता,कनिष्का पंड्या प्रथम 10 स्थान पर रहे | इस शतरंज प्रतियोगिता के उद्घाटन से बच्चों में शतरंज के प्रति रूचि और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा, जो शतरंज के खेल में उनके संपूर्ण विकास के लिए एक अच्छी बात है। विजेताओं को उनकी सफलता के लिए मेडल और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
