सफाईकर्मी से मारपीट के विरोध में वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन

उदयपुर। दो दिन पहले अंबामाता थाना क्षेत्र की सज्जननगर कच्ची बस्ती में एक सफाईकर्मी से मारपीट की घटना को लेकर शुक्रवार को वाल्मीकि समाज ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तीन दिन पहले एक सफाईकर्मी से मारपीट की घटना के बाद 19 जुलाई रात को आए 10 से 15 समाज विशेष से जुड़े हमलावरों ने फिर से पीड़ित की बस्ती में आकर समाज के लोगों से मारपीट की तथा रोड पर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और क्षेत्र में तनाव फैल गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तीन दिन पहले की घटना की शिकायत थाने में की थी लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे हमलावरों के हौंसले बढ़ बए और तीन दिन बाद फिर से पीड़ित के मोहल्ले में आकर मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। प्रदर्शन के बाद वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!