प्रकृति प्रेमियों ने निहारा पानरवा का नैसर्गिंक सौंदर्य
- फुलवारी की नाल वन्यजीव अभ्यारण्य में कठावली झेर पर की ट्रेकिंग - दुर्लभ वनस्पति और प्राचीन कंदराएं देख हुए रोमांचित - वन विभाग की ओर से वन भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत उदयपुर, 23 जुलाई। वन विभाग की ओर से इको ट्यूरिज्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दक्षिणी राजस्थान के ख्याति प्राप्त प्राकृतिक पर्यटक स्थलों का वन भ्रमण कार्यक्रम रविवार से शुरू हुआ। पहले दिन प्रकृति प्रेमियों को कोटड़ा क्षेत्र में पानरवा स्थित फुलवारी की नाल वन्यजीव अभ्यारण्य का भ्रमण कराया गया। हरियाली से आच्छादित अरावली की पहाड़ियों और प्राकृतिक जलप्रतापों को देखकर प्रकृति प्रेमी रोमांचित हो उठे। इको…
