पूर्ण सादगी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी जी ने किया पदभार ग्रहण 

-राजस्थान सरकार के कई मंत्री शामिल

भीलवाड़ा । शनिवार, को साय: सवा चार  बजे जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय  त्रिपाठी ने  राजस्थान सरकार के गणमान्य नेतागण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन् की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के पदभार ग्रहण में अतिथि गण के रूप में  श्रीमती शकुंतला रावत, उद्योग मंत्री राजस्थान सरकार, रामलाल जाट,  धीरज गुर्जर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं  राज्य मंत्री अध्यक्ष ,राजस्थान बीज निगम, राजीव अरोड़ा चेयरमैन राजस्थान स्माल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड राजसीको,जगदीश राज श्रीमाली राज्य मंत्री ,श्रम सलाहकार बोर्ड, हगामी लाल मेवाड़ा उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर, पूर्व विधायक , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण, एवं कई गणमान्य वरिष्ठ नेतागण की  उपस्थिति में पूर्ण सादगी के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर सूत की माला पहना कर श्रद्धांजलि देकर, पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण में समस्त कांग्रेसजन्, मंत्री,  वरिष्ठ नेता, जिले के विधायक, पूर्व विधायक, समस्त विधायक प्रत्याशी, पूर्व जिला अध्यक्ष,पदाधिकारी, नगर पालिकाओं के नगर अध्यक्ष, जिले के प्रधान ,उप प्रधान , जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य, समस्त पूर्व कार्यकारिणी, ब्लाॅक अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी ,अध्यक्ष   सभी अग्रिम संगठनो एवं प्रकोष्ठो के सभी अध्यक्ष,  पदाधिकारी, समस्त महिला कांग्रेस जन्  एवं कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों सहित जिले के 7 विधानसभा एवं 14 ब्लॉक के कांग्रेस जन् उपस्थित थे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी जी ने सादे समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर में मंत्रोचार के साथ मंत्री गण की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।
जिलेभर से आए तमाम कांग्रेसी जन और युवा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर आतिशबाजी कर, एक दूसरे का मुंह मीठा कर त्रिपाठी जी के पदभार ग्रहण समारोह को उत्साह पूर्वक मनाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!