उदयपुर। भारत विकास परिषद “आज़ाद” महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आज़ाद की जयंती पर 23 जुलाई को एक दौड़ देशभक्ति के नाम”रन फ़ॉर आज़ाद” का आयोजन करने जा रहा है। हिरणमगरी स्थित चंद्रशेखर आजाद सौ फीट रोड से इसकी शुरूआत होगी। जिसमें स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा प्रबुद्धजन भाग लेंगे।
भारत विकास परिषद “आज़ाद” की अध्य्क्षा अनुराधा दुबे ने बताया कि रन फ़ॉर आज़ाद दौड़ प्रातः 9 बजे हिरणमगरी स्वागत वाटिका से प्रारंभ होगी। जो आज़ाद चौक, माली कॉलोनी तिराहा, मंशापूर्ण हनुमानजी होते हुए विद्या निकेतन के बाहर समाप्त होगी। लगभग 4 किलोमीटर की यह दौड़ स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर ही होगी। जिसका नामकरण भारत विकास परिषद आजाद के प्रयासों से हो पाया। जल्द ही इस मार्ग पर आजाद की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, जिसके लिए प्रयास जारी हैं।
उन्होंने बताया कि रन फ़ॉर आज़ाद दौड़ में क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों व खेल व संगीत से जुड़े संस्थाओं के विद्यार्थी भारतीय ध्वज तिरंगा हाथ मे लेकर दौड़ लगाएंगे।
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप रावानी के अनुसार दौड़ से पहले सभी प्रतिभागियों के पंजीयन होकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा। इस दौड़ को एकलिंगगढ़ सैन्य छावनी के स्टेशन कमान्डर ब्रिगेडियर एस. रामाकृष्णन, राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति कर्नल प्रो.एस एस सारंगदेहोत, नगर निगम महापौर जीएस टाक हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दौड़ के मध्य मार्ग स्थित आज़ाद चौक पर प्रतिभागियों द्वारा चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की जावेगी। रन फॉर आजाद दौड़ के सम्पूर्ण आज़ाद मार्ग को तिरंगों, रंगोली व स्वागत द्वार से सजाया जा रहा है।
चन्द्रशेखर आज़ाद जयंती पर रन फ़ॉर आज़ाद” दौड़ 23 को
