Breaking News

दु:ख के कारणों को निकाले बिना दुख नहीं जाएगा : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

दु:ख के कारणों को निकाले बिना दुख नहीं जाएगा : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

पद्मावती माता का जाप एवं सामूहिक एकासना किया उदयपुर 21 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि साध्वियों के सानिध्य में शुक्रवार को परमात्मा की वाणी के माध्यम से सामायिक का विवेचना विषय पर विशेष प्रवचन हुए। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में दोनों साध्वियों के सान्निध्य में पद्मावती माता का जाप एवं सामूहिक एकासना का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रात: सवा नौ बजे…
Read More
बैटल ऑफ नाइट” – निशुल्क अर्बन स्क्वायर आयु वर्ग ओपन शतरंज प्रतियोगिता

बैटल ऑफ नाइट” – निशुल्क अर्बन स्क्वायर आयु वर्ग ओपन शतरंज प्रतियोगिता

पुरस्कार मिलने पर खिले चेहरे उदयपुर। सीआईएल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चैस व अर्बन स्क्वायर मॉल की मेजबानी में चैस इन लेकसिटी के तत्वाधान में निशुल्क अर्बन स्क्वायर आयु वर्ग ओपन शतरंज प्रतियोगिता 15-16 जुलाई को आयोजित हुई। जिसका समापन समारोह 20 जुलाई को इंटरनेशनल चेस पर हुआ, चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को ट्रॉफ़ी और गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि "चेस इन लेकसिटी" के संरक्षक तुषार मेहता, इंटरनेशनल आर्बिटर राजेंद्र तेली, और आयोजन प्रमुख निखिलेश धिंग…
Read More
मेंटल हेल्थ पर ऑनलाइन सेशन 23 को

मेंटल हेल्थ पर ऑनलाइन सेशन 23 को

उदयपुर। बीइंग मानव की ओर से हर माह आयोजित होने वाला ऑनलाइन जूम सेशन इस बार 23 जुलाई को शाम 4 बजे आयोजित होगा। बीइंग मानव एक्सटेंशन कमेटी की चेयरपर्सन सुनीता सिंघवी ने बताया कि जूम सेशन में  मशहूर अभिनेत्री और मोटिवेशनल स्पीकर शालिनी चंद्रन प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागृत करेंगी। शालिनी चंद्रन अपने सेशन में मानसिक स्वास्थ आवश्यक क्यों है? कमजोर मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण क्या है? क्या मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है? जैसे विषयों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगी।  उल्लेखनीय है कि हर माह की 23 तारीख को इस तरह का आयोजन किया…
Read More
नारायण सेवा का सेमलाथला में विशाल सेवा शिविर  

नारायण सेवा का सेमलाथला में विशाल सेवा शिविर  

उदयपुर, 21 जुलाई।  नारायण सेवा संस्थान की ओर से गोगुन्दा तहसील के सेमलाथला (मालवा का चौरा) गांव में विशाल सेवा शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित आदिवासी स्त्री, पुरुषों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण के साथ ही अन्न व वस्त्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजीव कुमार थे। अध्यक्षता सरपंच तोताराम गरासिया ने की। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शिविर में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के त्वचा, नाक, कान, गला, हड्डी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ 13 डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दी। अनाज, राशन किट, भोजन पैकेट, छाते, चप्पल, कपडे व निःशुल्क दवा प्रदान की गई। संस्थान साधक रोहित…
Read More
हरित आधारभूत ढांचों के विकास, प्राचीन जल संरक्षण के तरीकों को अपनाने की जरूरत: प्रो. सारंगदेवोत

हरित आधारभूत ढांचों के विकास, प्राचीन जल संरक्षण के तरीकों को अपनाने की जरूरत: प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ - 17वां विशेष दीक्षांत समारोह   - जल पुरूष राजेन्द्र सिंह को डी.लिट की उपाधि से नवाजा - कहीं और नहीं, अपने घर में ही हमें ढूंढने होंगे बाढ़ और सूखाड. के समाधान: डॉ राजेन्द्रसिंह मानव को महामानव बनाना शिक्षा का उददेश्य - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 21 जुलाई / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के 17वें विशेष दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता व सूखा एवं बाढ के विश्व जन आयोग , स्वीडन के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह को जल, जंगल, जमीन को बचाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य…
Read More
कोटड़ा क्षेत्र पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम

कोटड़ा क्षेत्र पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम

मलेरिया रोग के उपचार के साथ दी बचाव की जानकारी उदयपुर, 21 जुलाई। जिले के कोटडा क्षेत्र में विगत कई दिनों से मौसमी बीमारियों के तहत मलेरिया के प्रकरण की सूचनाएं मिलने पर सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने शुक्रवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गजानंद गुप्ता के साथ जिले से एक टीम गठित कर कोटडा भेजा। टीम ने जोगीवड क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। पोजिटिव मरीज़ से मिलकर इलाज किया और बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। सूचना के आधार पर निरीक्षण करने पर आठ मलेरिया पोजिटिव का रिकॉर्ड प्राप्त हुआ है। इनमें से भी…
Read More
विद्याभवन स्कूल की 92वीं वर्षगांठ मनाई

विद्याभवन स्कूल की 92वीं वर्षगांठ मनाई

उदयपुर, 21 जुलाई। जिले में बुनियादी शिक्षा, रोजगारपरक व तकनीकी शिक्षा एवं शैक्षिक नवाचारों के साथ बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध विद्याभवन उच्च माध्यमिक विद्यालय की 92 वीं वर्षगांठ शुक्रवार को विद्याभवन के मुक्ताकाशी रंगमंच पर मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याभवन के पूर्व छात्र एवं विदेश में कन्सल्टींग एवं व्यापारिक कम्पनी के प्रबंध निदेशक हरप्रीत सिंह पुरी ने विद्यालय से जुड़ी यादों व अनुभव को साझा करते हुए कहा कि विद्याभवन मेरी मातृ संस्था है तथा मैंने आज जो कुछ पाया है वह सब यहीं से पाया है। उन्होंने कहा कि जीवन में सदैव अच्छी कार्य करते हुए…
Read More
जिला तैलिक साहू महासभा ने की तेल घाणी बोर्ड बनाने की मांग

जिला तैलिक साहू महासभा ने की तेल घाणी बोर्ड बनाने की मांग

उदयपुर, 21 जुलाई। जिला तैलिक साहू महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर के मार्फ़त  राजस्थान सरकार व प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखकर तेल घाणी बोर्ड बनाने की मांग की। जिला प्रवक्ता दिनेश हाडा ने बताया कि राजस्थान सरकार सभी समाजों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातर कार्य कर रही है। इसी क्रम में समाज यह कहना चाहता है कि तेली समाज  पिछड़ी जाति में आता है और तेली समाज बंधु ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते हैं। बोर्ड का गठन शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक उत्थान में सहायक होगा। ज्ञापन में कहा गया कि तेली समाज का मुख्य रोजगार…
Read More
अजमेर डिस्कॉम ने 2 दिन में 352 जगह पकड़ी बिजली चोरी

अजमेर डिस्कॉम ने 2 दिन में 352 जगह पकड़ी बिजली चोरी

1.02 करोड़ रूपये लगाया जुर्माना, जारी रहेगा अभियान भीलवाड़ा/अजमेर, 21 जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने डिस्कॉम में बिजली चोरों के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। निगम द्वारा चलाए जा रहे बिजली चोरों के विरुद्ध सतर्कता अभियान के तहत इस बार डिस्कॉम की टीम ने 19 व 20 जुलाई को छापा मारकर 352 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी है और इन पर 1.02 करोड रूपये जुर्माना लगाया गया है। प्रबंध निदेशक श्री एन.एस. निर्वाण ने बताया कि डिस्कॉम के अलग-अलग वृतों से मिल रही विद्युत चोरी की शिकायतों के लिए विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया और इसके तहत भीलवाडा वृत…
Read More
भारतीय रेल ने यात्री सुविधा के लिए लोकप्रिय क्षेत्र को स्टेशन के नाम से जोड़ने का नवाचार दृष्टिकोण अपनाया

भारतीय रेल ने यात्री सुविधा के लिए लोकप्रिय क्षेत्र को स्टेशन के नाम से जोड़ने का नवाचार दृष्टिकोण अपनाया

लोकप्रिय क्षेत्रों/शहरों वाले छोटे स्टेशनों की पहचान करना अब आसान यात्रा की योजना बनाते समय भारतीय रेल न सिर्फ स्टेशन बल्कि सही जगह भी बताएगा छोटे स्टेशनों को लोकप्रिय शहरों/क्षेत्रों से जोड़ा गया है जैसे- सारनाथ को बनारस से, साबरमती को अहमदाबाद से, पनवेल को मुंबई से जोड़ा गया है PIB दिल्ली। यह नया दृष्टिकोण यात्रा की बेहतर योजना और वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुकिंग में व्यक्तिगत यात्री अनुभव प्रदान करेगा पर्यटकों के लिए स्टेशन की खोज में आसानी रेलवे स्टेशनों को जोड़ने के लिए सेटेलाइट सिटी को जोड़ना – जैसे नोएडा से नई दिल्ली 175 लोकप्रिय शहर/क्षेत्र…
Read More
error: Content is protected !!