24 जुलाई को लसाड़िया में दिवंगत पूर्व विधायक गौतम मीणा की प्रतिमा का करेंगी अनावरण
उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय उदयपुर यात्रा पर आ रही हैं। 23 जुलाई की शाम को उदयपुर आएंगी और अगले दिन 24 जुलाई को लसाड़िया में दिवंगत पूर्व विधायक गौतम मीणा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।
तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 23 को हेलिकॉप्टर से जयपुर से सीधे चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा पहुंचेंगी, वहां पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगीं। दोपहर 3 बजे वहां से रवाना होकर 3.20 बजे डबोक महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राजे अगले दिन 24 जुलाई को उदयपुर से डबोक एयरपोर्ट जाकर वहां से 12.15 बजे हेलीकॉप्टर से लसाड़िया के लिए रवाना होगी। जहां वह दिवंगत पूर्व विधायक गौतम लाल मीणा की मूर्ति का अनावरण करेंगी। यात्रा को लेकर लसाड़िया में आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी है वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अगवानी को लेकर तैयारियों में जुटे हैं।
2 दिन की यात्रा पर 23 को उदयपुर आएंगी वसुंधरा
