पुलिस मुठभेड में फायर कर फरार होने में कामयाब हुए तस्कर

सायरा क्षेत्र में पुलिस द्वारा जब्त की गई डोडा चूरा से भरी स्कार्पियो

उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में शनिवार देर रात को नाकाबंदी के दौरान पुलिस मुठभेड में फायरिंग करते हुए तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल में भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने जंगल में खडी मिली स्कार्पियो और उसमें भरा एक करोड से ज्यादा कीमत का अफीम डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस के अनुसार सायरा क्षेत्र में रणकपुर रोड पर मजावडा के पास रात्रि नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने रुकने के बजाय रफ्तार बढाते हुए नाकाबंदी तोड भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। पुलिस ने बताया कि तस्करों की तरफ से आठ राउंड फायर किए गए जबकि जवाबी फायरिंग में पुलिस ने तीन फायर किए। इनमें से एक गोली तस्करों की कार के शीशे पर लगी। आगे जाकर तस्करों ने कार को जंगल के रास्ते घुमा लिया और वहीं कार को छोडकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। पीछे पहुंची पुलिस को जंगल में लावारिस हालत में महाराष्ट्र नंबर की कार खडी मिली जिसकी तलाशी लेने पर उसमें एक करोड रुपए से ज्यादा कीमत का 421 किलो अफीम डोडा चूरा भरा मिला जो कि 22 कट्टों में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!