विदेश मंत्री एस.जयशंकर शनिवार को उदयपुर में, अधिकारियों की लेंगे बैठक

उदयपुर। विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को उदयपुर आएंगे। यहां ताज अरावली होटल में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। अभी तक विदेश मंत्री के उदयपुर दौरे की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन बताया गया कि विदेश मंत्री शनिवार सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जहां से वह सीधे होटल ताज अरावली पहुंचेगे। जिला कलक्टर ने उनकी यात्रा को लेकर एयरपोर्ट से लेकर होटल तक अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने विदेश मंत्री को राजकीय अतिथि घोषित किया कर रखा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!