एक बटा पार्क में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य समापन, पार्षद अलका गुर्जर ने की शिरकत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
समिति अध्यक्ष जीवनसिंह पोखरना ने पार्षद अलका गुर्जर का उपरना ओढ़ाकर किया सम्मान
उदयपुर। एक बटा विकास समिति की ओर से एक बटा पार्क में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आज उत्साह और उल्लास के साथ समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन वार्ड 34 की पार्षद अलका गुर्जर ने भाग लिया। इस अवसर पर रतन गुर्जर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से उत्सव का माहौल जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां अंबे गौरी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक गरबा गीतों की धुन पर बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने ताल से ताल मिलाकर गरबा किया। तीनों दिन पूरे आयोजन में भक्तिमय और सांस्कृतिक वातावरण बना रहा।
समापन समारोह के दौरान समिति अध्यक्ष जीवनसिंह पोखरना ने वार्ड 34 की पार्षद अलका गुर्जर को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन योगेश चोबीसा,प्रसून भारद्वाज, अविनाश पोखरना  ने किया। तीन दिवसीय गरबा महोत्सव के सफल आयोजन से कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मां अंबे की आराधना, गरबा नृत्य और आपसी सद्भाव के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!