एशिया पेसिफिक लैक्रोज प्रतियोगिता से लौटे उदयपुर के खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदन
उदयपुर, 14 अक्टूबर। ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में संपन्न हुई एशिया पेसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर लैक्रोज प्रतियोगिता में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय टीम में सम्मिलित उदयपुर के जनजाति क्षेत्र के खिलाड़ियों का क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग आयुक्त लेक्रोज प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी के नेतृत्व में उपायुक्त केपी सिंह, अमृता दाधीच, गिरिराज कथेरिया, राकेश रॉयल सहित उपस्थित अधिकारीगण ने अभिनंदन किया तथा ओलंपिक खेल लेक्रोज की उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिभा के प्रदर्शन पर उत्साहवर्धन करते हुए गर्व व्यक्त किया। लेक्रोज प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा उदयपुर के जनजाति क्षेत्र…
