इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन
उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर फतेहपुरा चौकी पर पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि सदस्यों ने समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। नयना जैन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है, जो समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था…
