फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका की बैठक रही हंगामेदार, दशहरा मेला समिति गठित
फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका की आज एक महत्वपूर्ण और हंगामेदार बैठक आयोजित की गई, जो लगभग ढाई से तीन घंटे तक चली। बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर तीखी चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से टेंडर प्रक्रिया, भूमि आवंटन और शहर के विकास कार्यों से जुड़े विषय शामिल रहे। टेंडर प्रक्रिया के बजाय कमेटी करेगी फैसला: बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु टेंडर प्रक्रिया रहा। पिछले टेंडर नियमों और प्रक्रियाओं को लेकर बैठक में काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी टेंडर प्रक्रिया के स्थान पर इसके लिए एक विशेष कमेटी (समिति) का गठन किया गया है। यह कमेटी ही तय…
