Rajasthan News

प्रतापगढ़ में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन: सीएम भजनलाल शर्मा के संबोधन से जुड़ीं महिलाएं

प्रतापगढ़ में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन: सीएम भजनलाल शर्मा के संबोधन से जुड़ीं महिलाएं

प्रतापगढ़, 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में शनिवार को जयपुर के यूनिवर्सिटी कॉमर्स कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम से प्रतापगढ़ जिला भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ा। जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा राजीविका से जुड़ी महिलाएं व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि माताएं, बहनें और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल से मां भारती का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले…
Read More
चित्तौड़गढ़ व उदयपुर का इनामी शातिर अपराधी साहिल अली गिरफ्तार, 12,500 रुपये का था इनाम

चित्तौड़गढ़ व उदयपुर का इनामी शातिर अपराधी साहिल अली गिरफ्तार, 12,500 रुपये का था इनाम

थाना खेरोदा:- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थ तस्करी के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत श्री रजत बिश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरवाड़ा व श्री श्रवण दास संत वृत्ताधिकारी वृत्त वल्लभनगर के सुपरविजन में श्री रतनसिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने खेरोदा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो जिलों के इनामी व शातिर आरोपी साहिल अली उर्फ शहजाद अली को गिरफ्तार किया। मामले का संक्षिप्त विवरण: 28 जुलाई 2026 को भिंडर पुलिस ने नाकाबंदी के…
Read More
उदयपुर चस्का बार में वकीलों पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

उदयपुर चस्का बार में वकीलों पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

उदयपुर  थाना सविना - जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व सुश्री छवि शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री दलबीर सिंह थानाधिकारी, सविना, श्री रविन्द्रसिंह चारण थानाधिकारी, हिरणमगरी, व श्री सूर्यभानसिंह थानाधिकारी, सूरजपोल के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमों ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीमों ने चस्का बार रेस्टोरेंट में दो वकीलों पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अनुसंधान अधिकारी श्री महेश कुमार गुर्जर डीएसपी, एससी/एसटी सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर…
Read More
आयड़ तीर्थ में प्रथम तपागच्छीय महासम्मेलन आज, कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत होंगे शामिल

आयड़ तीर्थ में प्रथम तपागच्छीय महासम्मेलन आज, कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत होंगे शामिल

उदयपुर, 3 अक्टूबर। जैन धर्म की समृद्ध परंपरा, आध्यात्मिक विरासत और तपागच्छ की गौरवशाली परंपरा को समर्पित श्री देवसूर तपागच्छीय महासम्मेलन रविवार, 4 अक्टूबर को उदयपुर के सुप्रसिद्ध आयड़ जैन तीर्थ में आयोजित होगा। मालव मार्तंड पूज्य आचार्य डॉ. श्री मुक्तिसागर सूरीश्वरजी महाराज के सानिध्य में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत शामिल होंगे। उनके साथ गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से राजनेताओं एवं जैन समाज के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है। श्री जैन श्वेतांबर महासभा महामंत्री…
Read More
उदयपुर मनाएगा संगीत के साथ बिग बी का जन्मदिन, 10 अक्टूबर को अशोका पैलेस में खास आयोजन

उदयपुर मनाएगा संगीत के साथ बिग बी का जन्मदिन, 10 अक्टूबर को अशोका पैलेस में खास आयोजन

उदयपुर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए सुरों की मंडली संगीत परिवार की ओर से 10 अक्टूबर को विशेष संगीतमय आयोजन किया जाएगा। “सुंदर पल अमिताभ के संग” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम शनिवार को सुबह 11 बजे अशोका पैलेस, उदयपुर में आयोजित होगा। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि अमिताभ बच्चन का भारतीय सिनेमा में योगदान बेहद खास रहा है। उनकी फिल्मों के संवाद, अभिनय और गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके जन्मदिन पर लोकप्रिय गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से…
Read More
प्रजापति युवा सोशल ग्रुप का 24वां रक्तदान शिविर आज, 101 यूनिट रक्त का लक्ष्य

प्रजापति युवा सोशल ग्रुप का 24वां रक्तदान शिविर आज, 101 यूनिट रक्त का लक्ष्य

उदयपुर। प्रजापति युवा सोशल ग्रुप की और से 24 वां रक्तदान शिविर रविवार को आयोजित किया जाएगा। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में रक्तवीर रक्तदान कर लोगों को जीवन बचाए इस संकल्प के साथ ग्रुप के मेंबर्स विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से युवाओं से सम्पर्क कर रहे हैं। ग्रुप के महामंत्री किशन प्रजापति ने बताया कि जरूरतमंदो का रक्त मिले और किसी भी व्यक्ति की रक्त की कमी से अपनी जान को नहीं गंवानी पडे, इसके लिए यह प्रयास किया जाता है किे प्रत्येक चार माह में रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं से रक्तदान करवाया जाता हैं। उन्होंने बताया…
Read More
पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र मेनारिया की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र मेनारिया की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उदयपुर, 03 अक्टूबर 2026 | उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र मेनारिया की पुण्यतिथि पर शनिवार को रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता तथा कांग्रेस मीडिया सेंटर के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने स्वर्गीय मेनारिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शर्मा ने उनके उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को…
Read More
बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया पेंशन फंड व्यवसाय का शुभारंभ, भीम ऐप पर ‘तत्काल NPS’ सेवा शुरू

बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया पेंशन फंड व्यवसाय का शुभारंभ, भीम ऐप पर ‘तत्काल NPS’ सेवा शुरू

उदयपुर : एनपीएस दिवस 2026 के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को पीएफआरडीए अधिनियम, 2013 की धारा 27 के अंतर्गत पेंशन फंड के प्रायोजक के रूप में नियुक्ति का पीएफआरडीए प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। इसके साथ ही, बैंक ऑफ़ बड़ौदा पेंशन फ़ंड व्यवसाय में प्रवेश करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बन गया है, यह सेवानिवृत्ति और दीर्घकालिक बचत क्षेत्र में बैंक के विस्तार का एक महत्वपूर्ण मील का स्तंभ है। यह प्रमाण पत्र संजय लोहिया, आईएएस, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग द्वारा डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा…
Read More
जयसमंद का पानी सराड़ा-सेमारी तक पहुंचाने की योजना को मिले मंजूरी: सांसद डॉ. मन्नालाल रावत

जयसमंद का पानी सराड़ा-सेमारी तक पहुंचाने की योजना को मिले मंजूरी: सांसद डॉ. मन्नालाल रावत

उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सलूम्बर जिले के अन्तर्गत जयसमन्द झील का पानी जिले के सराड़ा एवं सेमारी क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई के लिए उपयोग करने योजना की स्वीकृति देने का आग्रह किया है। सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि सलूम्बर जिले के सराड़ा एवं सेमारी क्षेत्र में आज भी अधिकांश गांव एवं क्षेत्र पर्याप्त पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं से वंचित हैं। सराड़ा पंचायत समिति के सराड़ा, केजड़, चावण्ड, नठारा, नालहल्कार, सरसियां, थाना जैसी ग्राम पंचायतों सहित आसपास के क्षेत्रों तथा सेमारी पंचायत समिति क्षेत्र में भी स्थानीय निरंतर व…
Read More
MPUAT पेंशनर्स की पेंशन समस्या का मिलेगा स्थायी समाधान, विश्वविद्यालय भूमि से बनेगा कॉर्पस फंड

MPUAT पेंशनर्स की पेंशन समस्या का मिलेगा स्थायी समाधान, विश्वविद्यालय भूमि से बनेगा कॉर्पस फंड

उदयपुर 3.10.2026| महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के पेंशनर्स की लंबे समय से चली आ रही पेंशन समस्या के स्थायी समाधान के लिए विश्वविद्यालय की भूमि के जनहित में उपयोग की एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत बोहरा गणेशजी मंदिर एवं दुर्गा नर्सरी क्षेत्र के निकट स्थित विश्वविद्यालय की संबंधित भूमि का उपयोग शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करने तथा उससे प्राप्त होने वाली राशि से पेंशनर्स के लिए एक पृथक, सुरक्षित और स्थायी पेंशन कॉर्पस फंड स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस संबंध में MPUAT के पूर्व कुलपति…
Read More
error: Content is protected !!