Rajasthan News

हृदय में ग्रहणशीलता हो तो पलभर में बदल सकता है जीवनःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

हृदय में ग्रहणशीलता हो तो पलभर में बदल सकता है जीवनःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में गुरुवार को आयोजित नियमित प्रवचन सभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में परिवर्तन लाने के लिए समय की नहीं, बल्कि हृदय की ग्रहणशीलता की आवश्यकता होती है। बदलाव धीरे-धीरे भी आ सकता है और कभी पलभर में भी जीवन की दिशा बदल सकता है। इसके लिए मन के द्वार खुले होने चाहिए। साध्वी श्रीजी ने विवेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेक के बिना शक्ति तलवार की धार के समान है। यदि सुरक्षा की जिम्मेदारी बंदर को सौंप दी जाए और उसके…
Read More
गुरुजनों के गुणों का स्मरण कर सद्गुणों को जीवन में अपनाएंःसुरेंद्र मुनि  

गुरुजनों के गुणों का स्मरण कर सद्गुणों को जीवन में अपनाएंःसुरेंद्र मुनि  

उदयपुर 12 नवंबर। महावीर समवशरण में गुरुवार को नवकार महामंत्र की विशेष साधना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य सुरेंद्र मुनि ने कहा कि व्यक्ति को महावीर वाणी और नवकार वाणी को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने समझाया कि जो कुछ भी हमें उपलब्ध हो रहा है, उसे पर्याप्त मानकर जीने वाला व्यक्ति ही सदैव प्रसन्न रहता है। इसके विपरीत, मानव मन अपने सुखों को भूलकर दूसरों के सुखों की कल्पना करता है और व्यर्थ में दुखी रहता है। आचार्य मुनि ने एक व्यावहारिक उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार दूसरों…
Read More
पित्त की नली में गंभीर चोट के दो जटिल मामलों का गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में सफल उपचार

पित्त की नली में गंभीर चोट के दो जटिल मामलों का गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में सफल उपचार

-गैस्ट्रो सर्जनडॉ. हेमंत जैन ने की जटिल रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, दोनों मरीज स्वस्थ; गॉलब्लैडर की पथरी का समय पर उपचार कराने की अपील उदयपुर। गॉलब्लैडर (पित्ताशय) की पथरी का ऑपरेशन सामान्यतः दूरबीन विधि से किया जाता है, लेकिन कुछ जटिल मामलों में सर्जरी के दौरान पित्त की मुख्य नली (बाइल डक्ट) में चोट लगने जैसी गंभीर जटिलता सामने आ सकती है। ऐसी स्थिति में मरीज के स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती उत्पन्न हो सकती है। गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में हाल ही में ऐसे दो जटिल मामलों का सफल उपचार किया गया है। दोनों मरीजों की जटिल सर्जरी…
Read More
ऑपरेशन ‘वज्र प्रहार’ : बारां पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी आर्थिक स्ट्राइक, 3.76 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां फ्रीज

ऑपरेशन ‘वज्र प्रहार’ : बारां पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी आर्थिक स्ट्राइक, 3.76 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां फ्रीज

• तस्कर अरविन्द मीणा और उसके परिजनों की संपत्तियों पर कार्रवाई • एनडीपीएस एक्ट के अध्याय-5ए के तहत वाहन, भूखण्ड और बैंक खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा। • राजस्थान के छह जिलों में फैले मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े बड़े तस्करों के साथ सांठगांठ उजागर। • वर्ष 2026 में मादक पदार्थ तस्करों की संपत्तियां फ्रीज करवाने की बारां पुलिस की यह 10वीं कार्रवाई। जयपुर 11 नवम्बर। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध बारां पुलिस ने ऑपरेशन ‘वज्र प्रहार’ के तहत बड़ी आर्थिक कार्रवाई की है। पुलिस ने विस्तृत वित्तीय अनुसंधान के…
Read More
रूप चौदस पर सोजतिया ज्वेलर्स में सजी सौंदर्य और रिश्तों की खास चमक

रूप चौदस पर सोजतिया ज्वेलर्स में सजी सौंदर्य और रिश्तों की खास चमक

’लाइट वेट ज्वेलरी, पारंपरिक श्रृंगार और आधुनिक डिजाइनों की खरीदारी को लेकर दिनभर रहा उत्साह’ उदयपुर। दीपोत्सव की उमंग के बीच रूप चौदस ने सोजतिया ज्वेलर्स में सौंदर्य, श्रृंगार और रिश्तों के स्नेह को एक साथ चमका दिया। दीपावली से पूर्व मनाया जाने वाला रूप चौदस, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, स्वच्छता, सुंदरता, शुभता और आत्मविश्वास का पर्व माना जाता है। इसी भाव के साथ महिलाओं ने विशेष श्रृंगार की तैयारियां कीं, वहीं परिजनों और जीवनसाथियों ने उनके लिए आकर्षक आभूषण चुनकर इस पर्व को यादगार बनाने का प्रयास किया। रूप चौदस के अवसर पर सोजतिया ज्वेलर्स में…
Read More
डॉ. औदिच्य ने किया दीपावली  धनवंतरी लघु पुस्तिका का विमोचन

डॉ. औदिच्य ने किया दीपावली  धनवंतरी लघु पुस्तिका का विमोचन

उदयपुर, 7 नवम्बर 2026 खुशहाली के पर्व दीपावली के अवसर पर शहर के ख्यातनाम शिल्प कलाकार रिकॉर्ड होल्डर सूक्ष्म पुस्तिका कलाकार डॉ  चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा बनाई लघु पुस्तिका धनवंतरी व दीपावली की का विमोचन वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी व विशेषज्ञ डॉ. शोभालाल औदिच्य ने किया साथ में पूर्व पार्षद देवेंद्र जी साहू  महोदय जी उपस्थित रहे चित्तौड़ा ने  भगवान धन्वंतरि  लघु पुस्तिका, दीपावली की महिमा पर लघु पुस्तिका  संग्रहित किया है। कलाकार ने इन कृति को संजोते हुए रोशनी, धर्म और आस्था के इस पावन पर्व पर सभी की खुशहाली की कामना की है। इस अवसर पर इस अवसर पर डॉक्टर चंद्रप्रकाश…
Read More
सुरों की मंडली का अनूठा आयोजन

सुरों की मंडली का अनूठा आयोजन

-14 नवंबर को मधुश्री बैंक्वेट हॉल में सजेगी कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम की संगीतमय महफिल -संगीत के सुरों के साथ रिश्तों में घुलेगी मिठास, शहर की विभिन्न जोड़ियां देंगी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियां उदयपुर। संगीत जब रिश्तों के साथ जुड़ता है, तो हर पल खास बन जाता है। इसी खूबसूरत भावना को समर्पित करते हुए सुरों की मंडली संस्था, उदयपुर की ओर से 14 नवंबर को 'कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा। इसमें शहर की विभिन्न जोड़ियां अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से सुरों, संगीत और आपसी प्रेम…
Read More
प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण और जल के सदुपयोग की दिशा में विधायक कोठारी की पहल

प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण और जल के सदुपयोग की दिशा में विधायक कोठारी की पहल

भीलवाड़ा 6 नवंबर। प्रधानमंत्री जल संरक्षण अभियान के तहत शहर की प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण, सफाई एवं जल के सदुपयोग को लेकर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में विधायक कोठारी ने कल श्याम विहार स्थित प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया तथा वहां चल रहे सफाई कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक कोठारी ने संबंधित  को निर्देश दिए कि बावड़ी की सफाई एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पानी की समुचित जांच करवाई जाए। पानी के सभी निर्धारित मानकों पर खरा उतरने और पीने योग्य पाए जाने पर जलदाय विभाग के माध्यम से…
Read More
दीपावली पर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर ‘लोकल फॉर वोकल’ को दें बढ़ावा : विधायक कोठारी

दीपावली पर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर ‘लोकल फॉर वोकल’ को दें बढ़ावा : विधायक कोठारी

भीलवाड़ा 6 नवम्बर। दीपावली के पावन पर्व पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शहरवासियों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है। विधायक कोठारी आज शाम दीपावली के अवसर पर स्थानीय बाजारों में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया । उन्होंने आमजन से अपील की कि इस दीपावली पर बाजारों में उपलब्ध स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों एवं घरेलू उद्यमों द्वारा निर्मित वस्तुओं को खरीदने में…
Read More
पिम्स हॉस्पिटल एवं उदयपुर यातायात पुलिस की संयुक्त पहल: शहर में यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ

पिम्स हॉस्पिटल एवं उदयपुर यातायात पुलिस की संयुक्त पहल: शहर में यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ

उदयपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पिम्स मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मीरा नगर, उदयपुर एवं उदयपुर यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में विशाल यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। महापौर पारस सिंघवी ने किया अभियान का उद्घाटन : कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय महापौर पारस सिंघवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें शहर के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका एवं सहभागिता भी…
Read More
error: Content is protected !!