Rajasthan News

राजस्थान विद्यापीठ: वर्षा वर्मा को मिली ‘ग्रामीण महिलाओं के मतदान व्यवहार’ पर PhD की उपाधि

राजस्थान विद्यापीठ: वर्षा वर्मा को मिली ‘ग्रामीण महिलाओं के मतदान व्यवहार’ पर PhD की उपाधि

उदयपुर  03 अक्टुबर / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने सोशल साईंस  संकाय में वर्षा वर्मा को ग्रामीण महिलाओे का मतदान व्यवहार: उदयपुर जिले के मावली पंचायत समिति के विशेष संदर्भ में ( 2015-2020 ) शोध कार्य करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. वर्षा वर्मा ने अपना शोध कार्य सहायक आचार्य डॉ. प्रतिभा शर्मा  के निर्देशन में पूर्ण किया।
Read More
सांसद स्वदेशी मेला 2026: MPUAT की मशरूम उत्पादन स्टॉल बनी आकर्षण का केंद्र

सांसद स्वदेशी मेला 2026: MPUAT की मशरूम उत्पादन स्टॉल बनी आकर्षण का केंद्र

उदयपुर, 03 अक्टूबर 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के माननीय कुलगुरु (कुलपति) डॉ. प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर किसानों के कल्याण एवं तकनीकी प्रसार के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डॉ. नारायण लाल मीणा, मशरूम परियोजना प्रभारी ने बताया कि राजस्थान कृषि महाविद्यालय के खेल मैदान में 2 से 5 अक्टूबर 2026 तक 'सांसद स्वदेशी मेला 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मेले में विश्वविद्यालय द्वारा एक संयुक्त प्रदर्शनी स्टॉल लगाई गई है, जिसमें मशरूम उत्पादन तकनीक विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस स्टॉल…
Read More
अशोक नगर जैन मंदिर में जैन साहित्य पर 50% छूट, दश लक्षण पर्व के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

अशोक नगर जैन मंदिर में जैन साहित्य पर 50% छूट, दश लक्षण पर्व के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

उदयपुर, 3 अक्टूबर। श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति एवं वर्षायोग समिति के तत्वावधान में अशोक नगर स्थित उदासीन आश्रम के श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास के तहत धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जारी हैं। मुनि अरहसागर महाराज एवं मुनि सुहित सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष महेंद्र टाया एवं उपाध्यक्ष प्रमोद ठोलिया ने बताया कि इस अवसर पर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन साहित्य विक्रय केंद्र पर जैन साहित्य 50 प्रतिशत की विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराया गया। आयोजन का…
Read More
शिल्पग्राम उदयपुर में 10 अक्टूबर को मंचित होगा नाटक ‘फायरप्लेस’, प्रवेश रहेगा निःशुल्क

शिल्पग्राम उदयपुर में 10 अक्टूबर को मंचित होगा नाटक ‘फायरप्लेस’, प्रवेश रहेगा निःशुल्क

उदयपुर, 3 अक्टूबर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत इस बार रविवार 4 अक्टूबर की बजाय शनिवार 10 अक्टूबर को सायं 7 बजे शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में रोहित त्रिपाठी दिल्ली द्वारा निर्देशित ‘फायरप्लेस’ नाटक का मंचन किया जाएगा। यह जानकारी पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने दी। इस कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
Read More
रकमपुरा स्कूल उदयपुर में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित, सर्वाइकल कैंसर व PCOD पर दी गई जानकारी

रकमपुरा स्कूल उदयपुर में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित, सर्वाइकल कैंसर व PCOD पर दी गई जानकारी

उदयपुर, 02अक्टूबर 2026। कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन एवं लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव के संयुक्त तत्वावधान में रकमपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं आमजन की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता AIIMS उदयपुर में जनरल सर्जरी विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. (ले. कर्नल) संगीता तिवारी ने विद्यार्थियों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और उचित…
Read More
तेज़ इंडस्ट्रीज़ ने रचा नया कीर्तिमान, JSW स्टील से मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान

तेज़ इंडस्ट्रीज़ ने रचा नया कीर्तिमान, JSW स्टील से मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान

उदयपुर। उदयपुर की प्रतिष्ठित तेज़ इंडस्ट्रीज़ ने अपनी उत्कृष्ट व्यावसायिक उपलब्धियों के दम पर एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स लिमिटेड की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। जयपुर के ताज देवी रत्न रिजॉर्ट एंड स्पा में आयोजित जेएसडब्ल्यू स्टील के वितरक सम्मेलन में तेज़ इंडस्ट्रीज़ को ‘चौंपियन ऑफ चौंपियंसदृस्वर्ण’ सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पश्चिम-1 क्षेत्र में बीजीएल श्रेणी के अंतर्गत सर्वाधिक मात्रा में उत्पाद उठाव के लिए दिया गया। इसी समारोह में कंपनी को ‘क्षितिज उत्कृष्टता सम्मानदृनिरंतर साझेदार, पश्चिम-1’ से भी सम्मानित किया गया।…
Read More
उदयपुर में आज से UTCL-4 का आगाज, राजस्थान भर के 210 टेंट पदाधिकारी जुटे

उदयपुर में आज से UTCL-4 का आगाज, राजस्थान भर के 210 टेंट पदाधिकारी जुटे

उदयपुर, 2 अक्टूबर। राजस्थानभर के टेंट व्यवसायियों के लिए आज का दिन खेल, उत्साह और भाईचारे के नाम रहा। राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के तत्वावधान में उदयपुर के ओपेरा गार्डन एंड बैंक्वेट में उदयपुर टेंट क्रिकेट लीग (यूटीसीएल)-4 का आज से भव्य आगाज हो गया। तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले प्रदेशभर के टेंट व्यवसायियों की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें करीब 42 जिलों से 210 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान…
Read More
CPS उदयपुर में सजी पारंपरिक स्वादों की विरासत, बच्चों ने जाना दादी-नानी की रसोई का स्वाद

CPS उदयपुर में सजी पारंपरिक स्वादों की विरासत, बच्चों ने जाना दादी-नानी की रसोई का स्वाद

उदयपुर। बदलते दौर में जहां आधुनिक व्यंजनों ने हमारी थाली में अपनी जगह बना ली है, वहीं कभी राजस्थान और मेवाड़ की रसोई की पहचान रहे कई पारंपरिक पकवान धीरे-धीरे हमारी स्मृतियों तक सीमित होते जा रहे हैं। बाजरे की रोटी, काचरे की चटनी, राबड़ी, सरसों का साग और शाही पुलाव जैसे व्यंजन कभी शादियों और खास आयोजनों की शान हुआ करते थे। इन्हीं भूले-बिसरे स्वादों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की अनूठी पहल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित खाद्य उत्सव में देखने को मिली। आयोजक शेफ विमल धर ने बताया कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल, रॉयल राजस्थान शेफ्स सोसायटी के…
Read More
आस्था की राह पर JSG गैलेक्सी: 100 सदस्य तीन दिवसीय तीर्थयात्रा पर हुए रवाना

आस्था की राह पर JSG गैलेक्सी: 100 सदस्य तीन दिवसीय तीर्थयात्रा पर हुए रवाना

उदयपुर। धर्म, आस्था और उल्लास के वातावरण के बीच जेएसजी गैलेक्सी ग्रुप के 100 सदस्य शुक्रवार को तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर दो बसों से रवाना हुए। गवरी चौक से यात्रा के प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग दिखाई दिया। यात्रा को जेएसजी रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत एवं इनकमिंग चेयरपर्सन पारस ढेलावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने धार्मिक जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की। तीन दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु वीरोदय धाम (बांसवाड़ा), बावनगजा, बड़वानी, मोहनखेड़ा एवं मही पार्श्वनाथ (मध्यप्रदेश) सहित विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। यात्रा…
Read More
महावीर कॉलेज में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दिया सत्य व अहिंसा का संदेश

महावीर कॉलेज में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दिया सत्य व अहिंसा का संदेश

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में महावीर कॉलेज, कीर की चौकी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों को प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रसेवा और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशक डॉ. आशीष वया ने की। समारोह में महावीर जैन विद्यालय संस्थान की प्राचार्या डॉ. ज्योतिबाला कूदाल, महावीर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मला पुरोहित, कार्यालय अध्यक्ष अशोक जैन, सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम प्रभारी नीलम मोदी सहित समस्त व्याख्याता, प्रशिक्षणार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह…
Read More
error: Content is protected !!