MPUAT की छात्रा राजश्री सतपथी ने राष्ट्रीय एकता शिविर में बढ़ाया राजस्थान का गौरव
उदयपुर, 05 नवम्बर 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय की बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट राजश्री सतपथी ने गुजरात में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर-2026 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। गुजरात में 7 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित इस शिविर का आयोजन दो चरणों में अहमदाबाद एवं एकतानगर (केवड़िया) में किया गया। इसमें देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर का प्रमुख आकर्षण 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह रहा। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य…
