सनवाड में डकैती व हत्या की जघन्य वारदात का खुलासा, शातिर गिरोह का पर्दाफाश
उदयपुर। जिले के सनवाड क्षेत्र में रात्रि के समय डकैती एवं हत्या की जघन्य वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया। बदमाशों ने घर में लूट की वारदात करते समय विरोध करने पर वृद्ध की निर्मम हत्या कर दी थी। बदमाश वृद्ध के परिजनों को बंधक बनाकर घर के अंदर से जेवरात व नगदी लूटी थी। वारदात के बाद बदमाश लंबे समय तक जंगलों व पहाडों में छिपते रहे जिन्हें पुलिस ने ग्रामीण भेष में पीछा कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पीडित शिवलाल भील निवासी खोडियाजी बावजी भील बस्ती सनवाड ने गत चार अगस्त…
