ईपीएफओ में सामाजिक सुरक्षा का दायरा होगा और व्यापक
अनिवार्य कवरेज हेतु वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार प्रतिमाह देशभर में 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा कवरेज का लाभ उदयपुर, 17 सितम्बर । भारत सरकार ने श्रमिकों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के व्यापक दायरे में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंतर्गत अनिवार्य कवरेज हेतु वैधानिक वेतन सीमा को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 17 सितम्बर 2026 से प्रभावी किया गया है। क्षेत्रीय आयुक्त- II रोनक जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता…
