गणेश प्रसंगों से प्रशांत अग्रवाल ने दिया त्याग, समय और माता-पिता के सम्मान का संदेश
उदयपुर, 16 सितंबर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में चल रही ‘अपनों से अपनी बात’ कथा में बुधवार को भगवान गणेश से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से जीवन के मूल्यों और व्यवहारिक पक्ष पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने त्याग, क्षमा, समय की महत्ता तथा माता-पिता के सम्मान और सेवा को जीवन की सच्ची सीख बताया। भगवान शिव से रावण द्वारा आत्मलिंग प्राप्त करने का प्रसंग सुनाते हुए प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आत्मलिंग को मार्ग में भूमि पर नहीं रखने की शर्त थी। संध्या के समय रावण ने एक बालक से आत्मलिंग कुछ समय के…
