कांग्रेस से पार्षद डॉ पूनम कुंवर राठौड ने महापौर के लिए पेश किया नामांकन पत्र

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 के घमासान के बीच महापौर पद के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्षद डॉ पूनम कुंवर राठौड ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र पेश किया। नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या कम होने के बावजूद पार्टी की ओर से महापौर पद पर दाव खेला जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से महापौर पद के लिए डॉ पूनम के नाम को प्रस्तावित किया। इसके बाद बुधवार को डॉ पूनम अपने पति शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड व अन्य पार्षदों, कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम परिसर पहुंची। नामांकन दाखिल करने के बाद डॉ पूनम ने कहा कि भले ही उनके पार्षदों की संख्या कम हो उन्होंने जीत की उम्मीद में नामांकन पत्र पेश किया है। नहीं भी जीते तो निगम में 30 साल के भाजपा बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार को लेकर वे आवाज उठाएंगें। जनता की आवाज रखेंगें और शहर के विकास पर काम करेंगें। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड ने कहा कि जीत की उम्मीद में महापौर पद के लिए नामांकन पत्र पेश किया गया है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, डॉ क्ल्याण सिंह राव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!