शिक्षक सम्मान की नई मिसालः 100 प्रतिभाशाली शिक्षकों को मिलेगा ‘टीचर्स ट्रिब्यूट-2026’ सम्मान
उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम की ओर से शिक्षकों के समर्पण और प्रतिभा को सम्मान देने के लिए लगातार दूसरे वर्ष ‘टीचर्स ट्रिब्यूट-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 बहुमुखी प्रतिभावान शिक्षकों का चयन कर उन्हें 11 सितंबर 2026 को आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन रोटरी क्लब उद्यम के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की मौजूदगी में सरवर जी वारसी, डॉ. गजेंद्र जोशी एवं कुलदीप सिंह ने किया। पोस्टर विमोचन के साथ ही शिक्षकों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अब…
