Blog

मुकेश के अमर गीतों से सजी सतरंगी परिवार की संगीतमय संध्या

मुकेश के अमर गीतों से सजी सतरंगी परिवार की संगीतमय संध्या

जन्म जयंती माह के उपलक्ष्य में सदस्यों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां, श्रोताओं ने सराहा आयोजन मुकेश की मधुर आवाज को दी संगीतमय श्रद्धांजलि, सतरंगी परिवार के सदस्यों ने बिखेरे सुरों के रंग उदयपुर। महान पार्श्व गायक मुकेश की जन्म जयंती माह के अवसर पर सतरंगी परिवार द्वारा एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगीत को समर्पित इस आयोजन में सतरंगी परिवार के सदस्यों ने मुकेश और उनके दौर के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में गीत-संगीत के माध्यम से मुकेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके अमूल्य योगदान…
Read More
एक मंच पर छह लायंस क्लबों का भव्य पदस्थापना समारोह, सेवा-संकल्प के साथ नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

एक मंच पर छह लायंस क्लबों का भव्य पदस्थापना समारोह, सेवा-संकल्प के साथ नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

वी.के. लाडिया बोले- लायंस केवल संगठन नहीं, मानव सेवा का वैश्विक आंदोलन है उदयपुर। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर के छह लायंस क्लबों का संयुक्त पदस्थापना समारोह राजस्थान कृषि महाविद्यालय के सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाजसेवा के नए संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। साथ ही छहों क्लबों ने आगामी वर्ष में शिक्षा, स्वास्थय, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में लायंस क्लब हिरणमगरी…
Read More
सुरों की संध्या में गूंजे सदाबहार नगमे, 25 लाइफ टाइम ट्रस्टियों के सम्मान से सजा सृजन द स्पार्क का समारोह

सुरों की संध्या में गूंजे सदाबहार नगमे, 25 लाइफ टाइम ट्रस्टियों के सम्मान से सजा सृजन द स्पार्क का समारोह

निर्माणाधीन संगीत अकादमी की प्रगति का हुआ लाइव प्रेजेंटेशन, अगले वर्ष जून तक तैयार होगी अत्याधुनिक एकेडमी उदयपुर। कला, संस्कृति और संगीत को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क द्वारा सज्जनगढ़ स्थित होटल जुस्टा में आयोजित सुरमयी शाम संगीत, सम्मान और संकल्प का अनूठा संगम बन गई। सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर तक सुरों के जादू में बांधे रखा। वहीं ढीकली रोड पर निर्माणाधीन संगीत अकादमी की प्रगति का लाइव प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया तथा अकादमी के निर्माण में विशेष सहयोग देने वाले 25 लाइफ टाइम ट्रस्टियों सहित अनेक सहयोगियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का…
Read More
स्मार्ट सिटी जयपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़ा धमाका

स्मार्ट सिटी जयपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़ा धमाका

जल्द ही फिक्स टाइमर होगा बंद, सड़कों पर लाइव ट्रैफिक देखकर खुद सिग्नल बदलेगा AI ITMS • रामबाग सर्किल पर 39 दिनों का महा-ट्रायल 100% सफल; बिना इंसानी दखल के 48 लाख से ज्यादा गाड़ियां हुईं क्लियर, हर लेन में बचे 8 से 45 सेकंड जयपुर 13 जुलाई। गुलाबी नगरी जयपुर की सड़कों को जाममुक्त और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा की पहल पर राजस्थान पुलिस ट्रैफिक मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक अत्याधुनिक तकनीक की शुरुआत करने जा रही है। जल्द ही शहर का ट्रैफिक पारंपरिक फिक्स टाइमर के भरोसे नहीं, बल्कि पूरी तरह आर्टिफिशियल…
Read More
भगवान जगन्नाथ स्वामी की निकलने वाली विशाल रथ यात्रा मार्ग को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

भगवान जगन्नाथ स्वामी की निकलने वाली विशाल रथ यात्रा मार्ग को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

उदयपुर,13 जुलाई, भगवान जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई को जगदीश मंदिर उदयपुर से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा के मार्ग का अवलोकन करने के लिए जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के पदाधिकारी के साथ पैदल चलकर रथ यात्रा मार्ग में आ रही बाधाओ  को जानने  एवं उन्हें दूर करने के लिए रूट मार्च किया गया.  समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि ज्यों ज्यों  रथ यात्रा का दिन करीब आ रहा है वहीं जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आकर भगवान जगन्नाथ स्वामी…
Read More
सचिन पायलट 14 जुलाई मंगलवार को वेणेश्वर धाम, आसपुर, सलूम्बर एवं वल्लभनगर के दौरे पर रहेंगे

सचिन पायलट 14 जुलाई मंगलवार को वेणेश्वर धाम, आसपुर, सलूम्बर एवं वल्लभनगर के दौरे पर रहेंगे

उदयपुर, 13 जुलाई . अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट अपने दो दिवसीय दक्षिण राजस्थान दौरे के दूसरे दिन मंगलवार, 14 जुलाई को डूंगरपुर, सलूम्बर एवं उदयपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सचिन पायलट प्रातः 11 बजे डूंगरपुर स्थित वेणेश्वर धाम में दर्शन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे डाक बंगला, आसपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2 बजे सलूम्बर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सायं 4 बजे उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा…
Read More
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025रू दोनों पारियां शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025रू दोनों पारियां शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

उदयपुर, 13 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत सोमवार को उदयपुर जिले में दोनों पारियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुईं। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पारी में सामान्य ज्ञान की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इस पारी में जिले के कुल 28,717 अभ्यर्थियों में से 19,077 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 9,640 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति 66.43…
Read More
मृत पेंथर के नाखून काटने के आरोप में एक गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर

मृत पेंथर के नाखून काटने के आरोप में एक गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर

वन विभाग की टीम ने 12 घंटे के भीतर पकड़ा आरोपी को, नौ नाखून बरामद उदयपुर, 13, जुलाई। नयागांव उपखंड क्षेत्र में मृत पैंथर के नाखून काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया जिसे कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के 12 घंटे के भीतर वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पैंथर के नौ नाखून एवं उन्हे काटने मे प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करने में सफलता हासिल की। उप वन संरक्षक मुकेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को चटोल गांव में एक स्थान पर…
Read More
प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र का 16 जुलाई को होगा लोकार्पण

प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र का 16 जुलाई को होगा लोकार्पण

महाराणा प्रताप की नगरी में भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं सेवा भावना को समर्पित सेवा भारती का अभिनव प्रकल्प उदयपुर, 13 जुलाई। सेवा भारती, उदयपुर के तत्वावधान में संचालित प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र का लोकार्पण समारोह 16 जुलाई (गुरुवार) को प्रातः 10:30 बजे हरिदास जी की मगरी, सुभाष चौराहा स्थित परिसर में होगा। प्राकृतिक चिकित्सा, भारतीय स्वास्थ्य परंपरा और समाज सेवा को समर्पित इस केन्द्र का उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बीच लोगों को समग्र एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सेवा भारती चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष विवेक बोहरा ने सोमवार को चिकित्सालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता…
Read More
बीसीआई युवा का ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’, 150 से अधिक स्टार्टअप्स को मिलेगा इन्वेस्टर्स के सामने बिजनेस आइडिया पिच करने का अवसर

बीसीआई युवा का ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’, 150 से अधिक स्टार्टअप्स को मिलेगा इन्वेस्टर्स के सामने बिजनेस आइडिया पिच करने का अवसर

चयनित स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपए तक की इन्वेस्टमेंट की संभावना, देशभर से आमंत्रित की जाएंगी एंट्रीज उदयपुर। नए बिजनेस आइडिया और उभरते स्टार्टअप्स को इन्वेस्टमेंट, मेंटरशिप और मजबूत बिजनेस नेटवर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) बीसीआई युवा की ओर से ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ का आयोजन किया जाएगा। ‘पिच 'इवैल्यूएट फंड’ थीम पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के 150 से अधिक स्टार्टअप्स को अपने बिजनेस आइडिया और बिजनेस मॉडल को अनुभवी इन्वेस्टर्स एवं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि देश…
Read More
error: Content is protected !!