Blog

उदयपुर: अशोका पैलेस में BCI व I AM योगा स्टूडियो की नि:शुल्क गरबा वर्कशॉप आज से

उदयपुर: अशोका पैलेस में BCI व I AM योगा स्टूडियो की नि:शुल्क गरबा वर्कशॉप आज से

उदयपुर। नवरात्रि के उत्साह और गरबा की उमंग के बीच बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल एवं आई एम योगा स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क गरबा वर्कशॉप का शुभारंभ आज गुरुवार से होगा। वर्कशॉप प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में आयोजित की जाएगी। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि शहरवासियों को गरबा की कला, संस्कृति और उत्सव से जोड़ने के उद्देश्य से इस नि:शुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल…
Read More
मीरा कन्या कॉलेज उदयपुर में ‘लोकरंग’ चित्रकला कार्यशाला का आयोजन

मीरा कन्या कॉलेज उदयपुर में ‘लोकरंग’ चित्रकला कार्यशाला का आयोजन

उदयपुर, 7 अक्टूबर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा राजस्थान की स्थानीय इकाई राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय एवं संस्कार भारती, महानगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला विभाग के सहयोग से पूर्व लोक मंथन कार्यक्रम के तहत ‘लोकरंग’ चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय की लगभग 40 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने राजस्थान की लोक संस्कृति के साथ-साथ मेवाड़ की सांस्कृतिक परंपराओं से संबंधित विषयों पर अपनी अनुभूतियों को चित्रों के माध्यम से उकेरा। कार्यशाला में छात्राओं ने गवरी, मांडना, गणगौर, मेवाड़ का शौर्य एवं बलिदान, लोक परंपराओं, तीज-त्योहार तथा लोक देवताओं सहित विभिन्न विषयों…
Read More
मीरा कन्या कॉलेज उदयपुर: पर्वतारोही डॉ. मनस्वी अग्रवाल का प्रेरक व्याख्यान आयोजित

मीरा कन्या कॉलेज उदयपुर: पर्वतारोही डॉ. मनस्वी अग्रवाल का प्रेरक व्याख्यान आयोजित

उदयपुर, 7 अक्टूबर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्म प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में ‘कठिन लक्ष्य: चुनौतियां एवं प्रेरणाएं’ विषयक वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य की प्रथम सिवेलियन महिला पर्वतारोही डॉ. मनस्वी अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने पर्वतारोहण के दौरान सामने आई कठिनाइयों एवं बाधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को जीवन में कठिन लक्ष्यों का निर्धारण कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की…
Read More
उदयपुर: ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ विषय पर चित्र व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर: ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ विषय पर चित्र व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर, 7 अक्टूबर। विद्यार्थियों में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष तथा विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से राबाउमावि रेजीडेन्सी में ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ विषय पर चित्र एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता शिक्षा निदेशालय बीकानेर से प्राप्त निर्देशों के तहत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में हुई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चित्र प्रतियोगिता में गुरु नानक उमावि सेक्टर-4 की खुशी सेन ने प्रथम, स्वामी विवेकानन्द राउमावि मावली की तनिष्का जीनगर ने द्वितीय तथा राउमावि परमदा कुराबड़ के भेरूनाथ ने तृतीय…
Read More
उदयपुर: ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर: ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर, 7 अक्टूबर। भारत सरकार के सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत आयकर विभाग द्वारा पानेरियों की मादड़ी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर निबंध लेखन एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयकर अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं में 40-40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने निबंध लेखन एवं चित्रकारी के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के महत्व को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता का संदेश भी…
Read More
हिण्डौन में उदयपुर का परचम: 14 वर्षीय छात्रा टेबल टेनिस टीम बनी राज्य चैंपियन

हिण्डौन में उदयपुर का परचम: 14 वर्षीय छात्रा टेबल टेनिस टीम बनी राज्य चैंपियन

उदयपुर, 07 अक्टूबर। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हिण्डौन सिटी, करौली में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) में उदयपुर जिले की छात्रा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उदयपुर टीम के दल प्रभारी रविन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि टीम में रिद्धि डांगी, चार्वी मोदी, फरहीन अत्तारी, भुवन्या राणावत एवं आश्रिया नायर शामिल थीं। सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में एकजुटता और उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल के रोमांचक और कड़े मुकाबले में उदयपुर टीम ने जयपुर टीम…
Read More
उदयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए निर्वाचन कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम घोषित

उदयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए निर्वाचन कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम घोषित

उदयपुर, 7 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर उदयपुर जिले में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने जिले में चुनाव संपन्न कराने वाले अधिकारियों और कार्मिकों के लिए विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत समस्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण द्वारा किया जाएगा। वहीं, प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्मिकों की उपस्थिति दर्ज करने और सामग्री वितरण का जिम्मा प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रकोष्ठ को सौंपा गया है। आरओ प्रशिक्षण 12 से जारी कार्यक्रम के अनुसार समस्त रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण 12 और 13…
Read More
उदयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 का प्रथम चरण, गुरुवार से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

उदयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 का प्रथम चरण, गुरुवार से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

उदयपुर, 7 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव - 2026 के प्रथम चरण का आगाज गुरूवार से होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में टीम उदयपुर निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम के तहत गुरूवार को प्रथम चरण की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उदयपुर जिले में कुल 20 पंचायत समितियों की 590 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित हैं। प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में चुनाव…
Read More
डीपीएस उदयपुर: करम राज जलानिया ने जिम्नास्टिक में जीते 2 स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर चयन

डीपीएस उदयपुर: करम राज जलानिया ने जिम्नास्टिक में जीते 2 स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर। 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 11वीं के प्रतिभाशाली खिलाड़ी करम राज जलानिया ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक अपने नाम कर विद्यालय एवं राजस्थान का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष विपिन राय ने बताया कि यह प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक बीकानेर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में करम राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा निरंतर अभ्यास का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। करम राज की इस शानदार सफलता में एक और…
Read More
उदयपुर: विचारों पर नियंत्रण और क्रोध पर विजय से सफल बनेगा जीवन: संगीता पोरवाल

उदयपुर: विचारों पर नियंत्रण और क्रोध पर विजय से सफल बनेगा जीवन: संगीता पोरवाल

उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर की ओर से आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का सातवें एवं अंतिम दिन आदिनाथ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जीवन विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनावमुक्त, अनुशासित एवं सफल जीवन जीने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए गए। मुख्य वक्ता श्रीमती संगीता पोरवाल ने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए विचारों पर नियंत्रण और क्रोध पर विजय आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के साथ मन को शांत रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जीवन विज्ञान के प्रयोग कायोत्सर्ग एवं दीर्घ श्वास प्रेक्षा के नियमित अभ्यास से…
Read More
error: Content is protected !!