उदयपुर, 7 अक्टूबर। विद्यार्थियों में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष तथा विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से राबाउमावि रेजीडेन्सी में ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ विषय पर चित्र एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता शिक्षा निदेशालय बीकानेर से प्राप्त निर्देशों के तहत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में हुई।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चित्र प्रतियोगिता में गुरु नानक उमावि सेक्टर-4 की खुशी सेन ने प्रथम, स्वामी विवेकानन्द राउमावि मावली की तनिष्का जीनगर ने द्वितीय तथा राउमावि परमदा कुराबड़ के भेरूनाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राबाउमावि बड़गांव की कनिष्का राव प्रथम, राउमावि पीपली-ब, ऋषभदेव के हरीश मीणा द्वितीय तथा राउमावि वास गोगुन्दा की जय वैरागी तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये तथा तृतीय को 500 रुपये नकद पारितोषिक के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आयोजन में सहायक निदेशक कृष्ण कुमार सुथार, अजय धींग, मुकेश पारीख, मनोज यादव एवं असलम चौपदार उपस्थित रहे।
उदयपुर: ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ विषय पर चित्र व निबंध प्रतियोगिता आयोजित
