उदयपुर: अशोका पैलेस में BCI व I AM योगा स्टूडियो की नि:शुल्क गरबा वर्कशॉप आज से
उदयपुर। नवरात्रि के उत्साह और गरबा की उमंग के बीच बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल एवं आई एम योगा स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क गरबा वर्कशॉप का शुभारंभ आज गुरुवार से होगा। वर्कशॉप प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में आयोजित की जाएगी। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि शहरवासियों को गरबा की कला, संस्कृति और उत्सव से जोड़ने के उद्देश्य से इस नि:शुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल…
