वायुसेना दिवस पर विद्यार्थियों ने सीखे प्रभावी संवाद और नेतृत्व के गुर
टीपीआईसी के विशेष प्रशिक्षण सत्र में वक्तृत्व कला, अनुशासन और आत्मविश्वास पर दिया जोर उदयपुर। भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं कौशल विकास को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ट्रेनिंग, प्लेसमेंट एवं इन्क्यूबेशन सेंटर (टीपीआईसी) की ओर से वक्तृत्व कौशल विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास, वीरता, अनुशासन तथा राष्ट्र की सुरक्षा में उसके योगदान की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि सैन्य क्षेत्र में स्पष्ट एवं प्रभावी संचार निर्णय लेने, निर्देश देने…
