दशहरा मेला प्रांगण में हुआ जे. के. सीमेंट की प्रदर्शनी का उदघाटन
निम्बाहेड़ा। दशहरा मेला ग्राउंड पर जे. के. सीमेंट की प्रदर्शनी उद्घाटन विधायक श्रीचंद कृपलानी, नगर परिषद की सभापति श्रीमती शिल्पा भूतडा, उपसभापति निलेश मेहता (बी.एम.) नगर पालिका नाथद्वारा के अध्यक्ष परेश सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप व्यास, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जे. के. सीमेंट द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में सीमेंट उत्पादन की डमी प्रक्रिया को बारीकी से अवलोकन करते, हुए उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। अतिथियों को प्रदर्शित के बारे में जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने जानकारी से अवगत कराया।…
